Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कांग्रेस भवन में प्रदर्शन नीट के बहाने डूबती राजनीति बचाने में जुटी कांग्रेस, पंजाब के परीक्षा घोटालों पर चुप मिशन वात्सल्य : बाल कल्याण सेवाओं को मिलेगी और मजबूती प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक अपनाने की संभावनाएं तलाशी जाएँ : प्रो. असीम कुमार घोष राज्यपाल ने गौशाला के नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल पंवार गन्नौर इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द करें पूरा : श्याम सिंह राणा पानीपत के दिव्यांग बच्चे को मिलेंगे अत्याधुनिक बायोनिक कृत्रिम अंग प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर पंचकूला में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़

 

भारती चुनाव आयोग द्वारा मीडिया कर्मियों को पोस्टल बैलट सुविधा के माध्यम से मतदान करने की आज्ञा

पोस्टल बैलट सुविधा का प्रयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति पोलिंग स्टेशन पर जाकर नहीं कर सकेगा मतदान: मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डॉ. करुणा राजू ने किया स्पष्ट

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Dr S Karuna Raju
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jan 2022

Last updated on: Jan 16, 2022, 00:00 IST

काफी लम्बे समय से चली आ रही माँग पर विचार करते हुए भारतीय चुनाव आयोग (ई.सी.आई.) ने ई.सी.आई. द्वारा अधिकृत मीडिया कर्मियों को भी पोस्टल बैलट सुविधा का उपयोग करके अपना मतदान करने की इजाज़त दे दी है।इससे पहले आयोग ने 80 साल और इससे अधिक उम्र वर्ग के वोटरों, दिव्यांग व्यक्तियों (40 फीसदी से अधिक) और कोविड-19 पॉजिटिव मरीज़ों को पोस्टल बैलट के द्वारा अपना मतदान करने की आज्ञा दी थी।यह सुविधा पंजाब विधानसभा के मौजूदा आम चुनाव में मतदान वाले दिन ड्यूटी पर तैनात होने के कारण अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर उपस्थित न होने वाले वोटरों की श्रेणियों के अतिरिक्त है। इसके अलावा भारतीय चुनाव आयोग के नोटीफीकेशन के मुताबिक यदि मतदान वाले दिन अन्य ज़रूरी सेवाओं वाले वोटर जैसे की खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मामले, भारतीय खाद्य निगम, ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, पोस्ट और टेलीग्राफ, रेलवे, बी.एस.एन.एल, बिजली, स्वास्थ्य, अग्निशमन और नागरिक उड्डयन विभाग से सम्बन्धित कोई कर्मचारी /अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहता है तो वह भी इस सुविधा का लाभ ले सकता है।

ज़िक्रयोग्य है कि बीते दिनों प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान मीडिया कर्मियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू के समक्ष उनको अनुपस्थित वोटरों की सूची में शामिल करने की माँग की थी ताकि वह पोस्टल बैलट सुविधा का प्रयोग करके अपना मतदान कर सकें।इस संबंधी जानकारी देते हुए डॉ. राजू ने बताया कि पोस्टल बैलट के द्वारा मतदान करने की इच्छा रखने वाले किसी भी गैरहाज़िर वोटर को सभी ज़रुरी विवरण देकर रिटर्निंग अफ़सर को फार्म-12 डी के द्वारा अर्ज़ी देनी होगी और सम्बन्धित संस्था की तरफ से नियुक्त नोडल अफ़सर से आवेदनपत्र तस्दीक करवाना होगा। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलट की सुविधा की माँग करने वाली अर्ज़ियाँ मतदान के ऐलान की तारीख़ से सम्बन्धित चुनाव के नोटीफिकेशन की तारीख़ के दरमियान पाँच दिनों के अंदर रिटर्निंग अफ़सर के पास पहुँच जानी चाहिएं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्टल बैलट की सुविधा लेने वाला कोई भी वोटर पोलिंग स्टेशन पर जाकर सामान्य रूप से मतदान नहीं कर सकेगा।इस दौरान हलके के पोस्टल वोटिंग केंद्र मतदान की निर्धारित तारीख़ से पहले प्रत्येक हलके में लगातार तीन दिनों तक खुले रहेंगे। इन तीन दिनों के दौरान पोस्टल वोटिंग केंद्र सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुला रहेगा।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD