Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

ड्रग केस : बादलों और चन्नी की मिलीभगत का नतीजा है मजीठिया को जमानत मिलना : भगवंत मान

कहा, चुनावी स्टंट के तहत मजीठिया को जमानत दिलाने के लिए सरकार ने जानबूझकर दर्ज की कमजोर एफ.आई.आर.

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jan 2022

Last updated on: Jan 10, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान व सांसद भगवंत मान ने कहा कि नशा तस्करी मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को मिली जमानत कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) की मिलीभगत का नतीजा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी शुरू से ही कांग्रेस सरकार पर बिक्रम सिंह मजीठिया को नशा तस्करी के मामले में बचाने के आरोप लगाती आई है। चीमा ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद गठित उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा नशा तस्करी मामले की जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट में अकाली नेता का नाम सामने आया था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजीठिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और न ही मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कोई ठोस कार्रवाई की है।सोमवार को जारी एक बयान में भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा सड़क से लेकर विधानसभा तक नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ साथ लिफाफे में बंद नशा तस्करी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग भी की जा रही है ताकि नशा तस्करी में शामिल कांग्रेस और अकाली दल के बड़े नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि चुनावों को नजदीक आता देख चन्नी सरकार ने चुनावी स्टंट के तहत अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कमजोर एफ.आई.आर.दर्ज की थी ताकि उसे जमानत मिल सके। 

इसलिए अदालत से मजीठिया को जमानत मिलने से साफ हो गया है कि पंजाब की जवानी को नशे की ओर धकेलने वाले अकाली और कांग्रेसी आपस में मिले हुए हैं। मान ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर कांग्रेस पार्टी और चन्नी सरकार इस पूरे प्रकरण को इस तरह पेश कर रही है, जैसे प्रदेश के सभी छोटे बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाल दिया हो। लेकिन अब साफ हो गया है कि न तो ड्रग का काला कारोबार कम या बंद हुआ और न ही किसी बड़ी मछली को काबू किया गया है।भगवंत मान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने  एफ.आई.आर. दर्ज होने के 20-22 दिन गुजर जाने के बाद भी बावजूद बिक्रम सिंह मजीठिया को जानबूझ कर गिरफ्तार नहीं किया, जबकि कुछ दिन पहले जिला अदालत मोहाली ने मजीठिया की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ  एफ.आई.आर. कांग्रेस द्वारा बादल मजीठिया परिवार के साथ हुई डील का हिस्सा है। इसलिए पंजाब पुलिस ने बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार नहीं किया,क्योंकि न तो मजीठिया पाताल में छुपा था और न ही वह पंजाब से दूर चला गया था। सच तो यह है कि चन्नी सरकार मजीठिया को गिरफ्तार ही नहीं करना चाहती थी और 2022 के चुनाव से पहले आचार संहिता लगने का इंतजार कर रही थी।मान ने कहा कि श्री गुटका साहिब की कसम खाकर पंजाब से चार हफ्तों में नशा खत्म करने के वादे से भाग रहे कांग्रेसी अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते। जनता की अदालत में सभी कांग्रेसियों को श्री गुटका साहिब जी की बेअदबी का उसी प्रकार हिसाब देना पड़ेगा, जिस प्रकार बादल एंड पार्टी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और बहिबल कलां गोलीकांड समेत माफिया राज के बारे पूछा जा रहा है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD