Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी के लिए किफायती आवास के सपने को साकार करने के लिए ‘अटल अपार्टमेंट्स’ की रखी आधारशिला

लुधियाना इम्परूवमेंट ट्रस्ट 336 एचआईजी और 240 एमआईजी बहुमंजि़ला आवासीय फ्लैट बनाएगा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Shaheed Karnail Singh Nagar, Atal Apartments, Bharat Bhushan Ashu, Ludhiana, Sukhjinder Singh Randhawa, Kuldeep Singh Vaid, Surinder Dawar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Dec 2021

Last updated on: Dec 16, 2021, 00:00 IST

सभी के लिए किफायती आवास के सपने को साकार करने की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ पक्खोवाल रोड पर स्थित शहीद करनैल सिंह नगर इलाके में अटल अपार्टमेंट्स की आधारशिला रखी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजैक्ट लुधियाना इम्परूवमेंट ट्रस्ट (एल.आई.टी.) द्वारा ‘‘100 प्रतिशत सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम’’ के अंतर्गत बनाया जा रहा है और इसमें 12 मंजि़ला 336 एचआईजी और 240 एमआईजी फ्लैट होंगे। उन्होंने कहा कि यहाँ के निवासियों को किफायती आवास मुहैया करवाना कांग्रेस के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत एल.आई.टी. द्वारा शहीद करनैल सिंह नगर, पक्खोवाल रोड, लुधियाना के नज़दीक 8.80 एकड़ में इन फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री चन्नी ने आगे बताया कि प्रस्तावित फ्लैटों के लिए अपेक्षित ज़मीन लुधियाना इम्परूवमेंट ट्रस्ट के पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति इस योजना के लिए 18 दिसंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं और 24 दिसंबर, 2021 को अलॉटमेंट सम्बन्धी ड्रॉ निकाला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फ्लैटों में भूकंप प्रतिरोधी संरचना, एचआईजी और एमआईजी और क्लब के लिए अलग ग्रीन पार्क, इनडोर स्विमिंग पूल सहित अलग क्लब, मल्टीपर्पज़ हॉल, जिमनेजिय़म, टेबल टैनिस रूम, अलग समर्पित टॉवर पार्किंग, हरेक फ्लैट में वीडियो डोर फ़ोन और 24 घंटे सुरक्षा के लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे बेकअप के साथ हरेक ब्लॉक में 13 व्यक्तियों की क्षमता वाली 2 लिफ़्टें, बाहरी ऐलीवेशन पर लाल टाईलों के साथ वाश्ड ग्रिट फिनिश, सभी कमरों में बड़ी बालकनी, ड्राइंग रूम और रसोई, नवीनतम तकनीकों के साथ रेन वॉटर हारवैस्टिंग सिस्टम, यार्ड हाईड्रेंट और वैट राइजर के साथ सेंटरलाईजड़ फायर हाईड्रेंट सिस्टम, लिफ़्टों के लिए 24 घंटे पावर बेकअप के प्रबंधन के अलावा कई अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।इस मौके पर अन्यों के अलावा मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक कुलदीप सिंह वैद, एलआईटी चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम, पीएसआईडीसी चेयरमैन के.के. बावा, नरेश धीगान, नगर निगम आयुक्त प्रदीप कुमार सभरवाल उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Shaheed Karnail Singh Nagar , Atal Apartments , Bharat Bhushan Ashu , Ludhiana , Sukhjinder Singh Randhawa , Kuldeep Singh Vaid , Surinder Dawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD