Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

फरवरी में आएगी चाय नीति : वीरेन्द्र कंवर

स्वर्ण जयंती चाय मेले में की शिरकत

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Dec 2021

Last updated on: Dec 14, 2021, 00:00 IST

पालमपुर के आईएचबीटी में एक दिवसीय स्वर्ण जयंती चाय मेले का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार कांगड़ा चाय के उत्थान के प्रति गंभीर है और इसी बजट में चाय नीति को लाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांगड़ा चाय को नई दिशा देने के लिये बागवानों की मांग के अनुरूप कृषि उपकरणों के लिये अनुदान इत्यादि का प्रावधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा चाय प्रदेश की धरोहर है और चाय बागवान इसे बचाने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कांगड़ा चाय की मांग को देखते हुए इसकी वैल्यू वृद्धि करने पर बल दिया और हिमाचल टूरिज्म के होटल के मेन्यू में कांगड़ा चाय और प्राकृतिक खेती उत्पादों को शामिल करने की बात कही। उन्होंने चाय अधीन क्षेत्र को भी बढ़ाने पर बल दिया ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हींग और केसर उत्पादन में भी बेहतर परिणाम नजर आने लगे हैं और प्रदेश के गर्म जिलों जो पंजाब की सीमा से सटे हुए हैं उनमें दाल चीनी के व्यापक उत्पादन की व्यापक संभावना हैं। 

उन्होंने कहा कि सीएसआईआर के सहयोग से कुठलेहड़ विधान सभा क्षेत्र उन्नत किस्म की दाल चीनी के उत्पादन की शुरुवात की गई है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में चाय पर एक बड़ा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें देश भर से चाय उत्पादकों को बुलाया जाएगा और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे।इससे पहले सचिव कृषि डॉ. अजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा की अप्रैल माह में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा चाय के उत्थान और विकास के लिये प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि चाय उत्पादकों की सभी बातों को गंभीरता से लिया गया है। कांगड़ा में काफी किस्मों की चाय का उत्पादन हो रहा है और  इसकी गुणवत्ता  बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि चाय को प्रोत्साहित करने और चाय उत्पादन की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति एचके चौधरी, निदेशक आईएचबीटी संजय कुमार, निदेशक उद्यान डॉ.आरके पुरथी, निदेशक कृषि डॉ. नरेंद्र चौहान, सदस्य टी बोर्ड ऑफ इंडिया बीना श्रीवास्तव पालमपुर टी कोपरेटिच फैक्ट्री पालमपुर राजिन्दर ठाकुर, एडीएम पालमपुर अमित गुलेरिया सहित चाय बगवान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD