Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा तलवंडी साबो में विरासती मार्ग बनाने का ऐलान

हलके के विकास के लिए 15 करोड़ दिए, ग्रामीण सड़कों के लिए 5 करोड़ और मिलेंगे

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Rama Mandi, Bathinda, Talwandi Sabo, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामां मंडी , 08 Dec 2021

Last updated on: Dec 08, 2021, 00:00 IST

ऐतिहासिक नगर तलवंडी साबो के विकास के लिए कुछ न करने के लिए अकाली दल और आप को आड़े हाथों लेते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान किया कि अमृतसर और श्री चमकौर साहिब की तर्ज़ पर तलवंडी साबो में भी विरासती मार्ग बनाया जायेगा।आज यहां दाना मंडी में एक विशाल रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बादलों ने सारा ध्यान अपने खजाने भरने पर लगाये रखा और पवित्र शहर तलवंडी साबो के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक और पवित्र शहर के विकास के लिए विशेष उद्यम किये जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने तलवंडी साबो के सर्वपक्षीय विकास के लिए अनेकों बड़े कदम उठाने का ऐलान करते हुये कहा कि जिस तरह का आधुनिक माडल स्कूल खरड़ में बनाया गया है उसी तरह का ही स्कूल रामां मंडी में बनाया जायेगा जिससे इलाके के बच्चों को मानक शिक्षा मिल सके।मंडी की यातायात समस्या सम्बन्धी बोलते हुये उन्होंने रामां मंडी में एक फ्लाईओवर बनाने का ऐलान भी किया।उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सवाल किया कि उन्होंने गोआ में महिलाओं को 2500 रुपए प्रति महीना देने का ऐलान किया तो पंजाब में इसके समान या पाँच हज़ार रुपए देने का ऐलान क्यों नहीं किया। उन्होंने आप वालों को बाहरी बताते हुये कहा कि इस पार्टी ने पंजाब के लिए झूठे वायदों के इलावा कुछ भी नहीं किया।

लोगों की ताली की गड़गड़ाहट में संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने यहाँ की अपनी पुरानी साइकिल यात्रा को याद करते हुये कहा कि इस बारी वह हैलीकॉप्टर पर आए हैं जो हमारे लोगों की तरफ से दिए प्यार और विश्वास का नतीजा है।उन्होंने कहा कि गुलाबी सूंडी से नरमे की फ़सल के हुए नुकसान के मुआवज़े के तौर पर किसानों को 17000 रुपए प्रति एकड़ का मुआवज़ा अगले हफ़्ते तक मिल जायेगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता और तलवंडी साबो हलका देख रहे खुशबाज सिंह जटाना की तरफ से इलाके की माँगों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए उनकी सराहना की और कहा कि कांग्रेस सरकार तलवंडी साबो के विकास में एक भी रुकावट नहीं रहने देगी।इससे पहले बोलते हुये पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब रोडवेज़ और पनबस की रोज़मर्रा की आय में 1.28 करोड़ रुपए का विस्तार हुआ है और 14 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली हुई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और गुटका साहिब की झूठी कसम लेकर पंजाबियों के साथ धोखा करने की बात भी कही।इससे पहले खुशबाज सिंह जटाना ने इस मौके पर बोलते हुये इलाके की माँगें मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी।इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रामां मंडी में परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग और स्थानीय सीनियर नेता खुशबाज सिंह जटाना की हाज़िरी में नयी बनने वाली सब्ज़ी मंडी का नींव पत्थर भी रखा। इस मौके पर उन्होंने पाँच पाँच मरले के प्लाटों के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी बांटे।इस मौके पर पूर्व मंत्री हरमिन्दर जस्सी, बठिंडा के डिप्टी कमिशनर अरविन्दपाल सिंह संधू, आई जी पुलिस बठिंडा रेंज जसकरन सिंह, एसएसपी अजय मलूजा भी अन्य प्रमुख नेताओं के साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Rama Mandi , Bathinda , Talwandi Sabo , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD