Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल वडाला भिट्टेवड्ड का अचानक दौरा

स्कूल के बढिय़ा प्रबंधन के लिए की अध्यापकों की सराहना

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,  Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Dec 2021

Last updated on: Dec 07, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार प्रात: काल अचानक सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल वडाला भिट्टेवड्ड का दौरा किया। सभी स्कूलों का जायज़ा लेने और बच्चों को मिलने के उपरांत उन्होंने प्रिंसिपल के नेतृत्व में सभी अध्यापकों और अन्य अमले की तरफ से स्कूल की सही देखभाल, सफ़ाई और शैक्षिक मानक को यकीनी बनाने के लिए सराहना की।मुख्यमंत्री कक्षाओं में भी गए और विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कई विषयों सम्बन्धी बच्चों से सवाल पूछे जिनके विद्यार्थियों ने संतोषजनक जवाब दिए। जिससे मुख्यमंत्री ने खुश होकर उनको जि़ंदगी में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सख़्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री ने मिड डे मिल की तैयारी, रसोई और बर्तनों की साफ़-सफ़ाई भी देखी। उन्होंने भोजन तैयार करते समय अपनाए जा रहे मापदण्ड भी देखे और तसल्ली अभिव्यक्त की। उन्होंने स्टाफ की हाजिऱी भी चैक की और समूह स्टाफ उपस्थित पाया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रगान के गायन में हिस्सा लिया और उनके जज़बे को सलाम किया।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD