Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सरदार सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

 

आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया

Sanjay Singh, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2021

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रयागराज पीड़ितों के परिवार से बात नहीं करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और उन पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया। प्रयागराज की घटना पर, सिंह ने एक ऑडियो संदेश में कहा, 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जो कुछ भी हुआ वह हाथरस की घटना से भी अधिक भीषण है। यह शर्म की बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवार से बात नहीं की है। यह दिखाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार जातिगत भेदभाव करती है और उसका समर्थन करती है। अनुसूचित जाति के एक परिवार के चार सदस्य - एक व्यक्ति (50), उसकी पत्नी (45), उनकी बेटी (16) और बोलने में अक्षम पुत्र (10) - की 25 नवंबर को उनके घर पर हत्या कर दी गई थी।

परिवार के सदस्यों ने आशंका जताई है कि लड़की की मौत से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया होगा। उन्होंने एक पड़ोसी उच्च जाति के परिवार पर इस भीषण अपराध का आरोप लगाया है। आप नेता ने कहा, यह जघन्य अपराध ऐसे समय में हुआ है, जब भाजपा पूरे देश में संविधान दिवस मना रही है। अगर पार्टी ने संविधान के मूल्यों को गंभीरता से लिया होता, तो समाज के सबसे वंचित वर्ग के अंतिम व्यक्ति को इतनी मुश्किल घड़ी का सामना नहीं करना पड़ता। सिंह ने कहा, मैं उनके पूरे परिवार से मिला। मृतक का भाई सेना में सेवा करता है। वह देश की सेवा कर रहा है। यहां तक कि उनकी पत्नी ने भी कहा कि वह वहां असुरक्षित महसूस करती है। यह सब पुलिस की लापरवाही और योगी आदित्यनाथ के शासन में गुंडाराज के कारण हुआ है। 

उन्होंने कहा, इस परिवार को 2019 से उनके पड़ोसियों द्वारा परेशान किया जा रहा था। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। उन्होंने कहा, 2020 में, वे फिर से मदद के लिए पुलिस के पास गए, लेकिन अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और 24 नवंबर को, उन्हें इतनी वीभत्स तरीके से मार दिया गया। हंगामे के बाद, पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या सहित कई आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें से अब तक आठ को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, परिवार पर हमला करने के लिए किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया होगा, क्योंकि उनके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। लड़की का शव घर के अंदर एक कमरे में मिला था, जबकि अन्य तीन शव आंगन में एक साथ मिले थे। प्रयागराज पुलिस प्रमुख ने मीडिया को बताया, कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी।

 

Tags: Sanjay Singh , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD