Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

पंजाब का खजाना किसने लूटा, जांच करेगी ‘आप’ की सरकार- अरविंद केजरीवाल

तारीफ की हकदार है सिद्धू की हिम्मत, लेकिन पूरी कांग्रेस नवजोत को दबाने पर लगी हुई है- अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Jarnail Singh, Bhagwant Mann, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amritsar, Raghav Chadha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Nov 2021

‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों के बड़ी बेबाकी और स्पष्टता से जवाब देते हुए जहां पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के हवाले के साथ सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर चुटकियां ली, वहीं 2022 के चुनावों के मद्देनजर ‘आप’ द्वारा मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा के लिए सही समय के संबंध में भी बताया। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि ‘आप’ की सरकार बनने के बाद इस बात की गहराई से जांच की जाएगी कि पंजाब का खजाना किसने और कैसे खाली किया? खजाने की इस अंधी लूट में शामिल रसूखदारों को बख्शा नहीं जाएगा।नवजोत सिंह सिद्धू के संबंध में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘‘सिद्धू की हिम्मत की तारीफ करनी पड़ेगी। जब साथ बैठकर मुख्यमंत्री चन्नी रेता और बिजली सस्ती करने के दावे कर रहे थे तो नवजोत सिंह सिद्धू ने तुरंत कहा कि चन्नी झूठ बोल रहे हैं। सिद्धू जनता के मुद्दे उठा रहे हैं लेकिन पूरी कांग्रेस सिद्धू को दबाने में जुटी हुई है। कैप्टन की तरह अब चन्नी साहब भी सिद्धू के पीछे पड़ गए।’’ केजरीवाल द्वारा की जा रही घोषणाओं के लिए पैसे कहां से आएंगे? सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि सभी कह रहे हैं कि खजाना खाली है। 20-25 वर्षों से कांग्रेस कैप्टन और बादल-भाजपा वालों ने राज किया और मिलकर पंजाब का खजाना लूटा। ‘आप’ की सरकार बनने पर इसकी गहराई से जांच करेंगे। शाीला दीक्षित की 15 वर्षों की सरकार ने दिल्ली का खजाना भी खाली कर दिया था लेकिन केजरीवाल को खाली खजाने भरने आते हैं, क्योंकि केजरीवाल माफिया को आसपास भी फटकने नहीं देता, जबकि चन्नी की दाईं ओर रेत और बाईं ओर ट्रांसपोर्ट व शराब माफिया बैठा होता है। माफिया खत्म करके ही खजाना भरा जा सकता है, जो ये (बादल-कांग्रेसी) नहीं कर सकते। 

मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा के संबंध में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोई भी पार्टी यदि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा दर्शाती है तो उसके बाद चुनाव प्रचार उपर ही उपर जाता है। इसलिए मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा आचार संहिता लगने के आसपास की जाती है। कांग्रेस ने भी अभी तक स्पष्ट नहीं किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा सिद्धू या रंधावा या चन्नी साहब में से कौन होगा। भाजपा ने भी पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोआ में मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं की। इसलिए हम भी आचार संहिता के आसपास ही मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा करेंगे लेकिन इतना जरूर स्पष्ट करता हूं कि पंजाब में सीएम का चेहरा अरविंद केजरीवाल नहीं होगा।एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि जब किसी व्यक्ति या विधायक को पार्टी टिकट नहीं मिलती तो वह नाराज होता है। कोई मान भी जाता है और कोई दूसरी पार्टी में चला जाता है। आज कांग्रेस पार्टी के 25 विधायक और दो सांसद हमारे संपर्क में है। यह मेरी चुनौती है लेकिन हम ऐसे मुकाबले में नहीं पड़ते। गंदी राजनीति में विश्वास नहीं करते और न ही दूसरों का कूड़ा कचरा इक_ा करते हैं।एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति महीना, लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त ईलाज और मुफ्त बिजली-पानी को मुफ्तखोरी कहना ठीक नहीं है। पश्चिमी देशों में इसे सामाजिक सुरक्षा (सोशल सिक्योरिटी) कहते हैं लेकिन एक बात हम ठान चुके हैं कि जो सरकारी सुविधाएं मंत्रियों को मुफ्त में मिलती है, वह आम जनता को जरूर देंगे। केजरीवाल के अनुसार सबसे बड़े मुफ्तखोर मंत्री और सियासतदान हो चुके हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Jarnail Singh , Bhagwant Mann , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amritsar , Raghav Chadha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD