Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

गुरु पर्व पर भगवंत मान की अगुवाई में `आप' नेताओं ने किए श्री करतारपुर दरबार साहिब के दर्शन

पंजाब की सुख-शांति और खुशहाली के लिए सरहद पर ही की प्रार्थना

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेरा बाबा नानक , 19 Nov 2021

जगद्गुरु श्री गुरु नानक देव जी सच का साथ देने वाले और शांति के दूत थे, जिन्होंने संसार को एक अकाल पुरख का सांझा संदेश दिया। इन विचारों को आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने डेरा बाबा नानक (भारत-पाक) सीमा पर व्यक्त किया। मान के साथ आए `आप' के विधायकों और अन्य नेताओं ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डेरा बाबा नानक से लगती भारत-पाक सीमा से श्री करतारपुर दरबार साहिब के दर्शन किए, माथा टेका और पंजाब की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।गौरतलब है कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान, विधायकों और अन्य नेताओं ने श्री करतारपुर दरबार साहिब (पाकिस्तान) जाना था। इसके लिए पार्टी के करीब 19 नेताओं ने पाकिस्तान जाने के लिए आवेदन भी किया था। लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने `आप' नेताओं को श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति प्रदान नहीं की। इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब के खुले दर्शनों की बात तो की जाती है लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं को दर्शन नहीं करने दिए गए। 

करतारपुर साहिब जाने के मामले पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि `आप' नेताओं को मंजूरी नहीं मिलने के कारणों के संबंध में मोदी सरकार ही जानती है, उन्हें कुछ नहीं पता। जब भी मोदी सरकार `आप' नेताओं को श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति देगी, उस समय पार्टी नेता श्री करतारपुर साहिब, गुरु दरबार में जरूर जाएंगे।भगवंत मान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति लेने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और एक श्रद्धालु से वसूले जाने वाले 20 अमेरिकी डॉलर की फीस केंद्र सरकार द्वारा दी जाए। उन्होंने कहा कि 20 डॉलर की फीस एक परिवार पर बड़ा भार डालती है, क्योंकि यदि एक परिवार के पांच सदस्यों ने श्री करतारपुर साहिब जाना हो तो फीस के रूप में करीब 100 डॉलर लगते हैं, जो भारतीय मुद्रा में करीब आठ हजार रुपये बनते हैं।इस मौके पर उनके साथ पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, पंजाब मामलों के सह-प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा समेत कुलतार सिंह संधवां, अमन अरोड़ा, कुलवंत सिंह पंडोरी, मीत हेयर, मनजीत सिंह बिलासपुर और जै सिंह रोड़ी (सभी विधायक) समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD