Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग द्वारा बच्चों में ट्रैफ़िक जागरूकता फैलाने के लिए राज्य व्यापक अभियान 'नौ चालान डे' की शुरूआत

बाल दिवस पर नागरिकों को कीमती जानें बचाने के लिए 'सड़क सुरक्षा मेरा फ़र्ज़' प्रण लेने की अपील

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring, No-Challan Day, Sadak Surakhya Mera Farz, Road Safety, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Nov 2021

Last updated on: Nov 14, 2021, 00:00 IST

पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने सड़क सुरक्षा प्रोटोकोलज़ को मिशन मोड पर लागू करने को यकीनी बनाने की तत्काल ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए रविवार को कहा कि हादसों में जाने वाली हर जान पूरे राष्ट्र का नुक्सान है।श्री वड़िंग ने नागरिकों को अपने रोज़ाना के व्यवहार में ट्रैफ़िक नियमों की पालना को अपनाने की भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि आओ, आज बाल दिवस पर हम सभी अपने राज्य को अपने बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित बनाने का प्रण करें और इसकी शुरूआत सड़क से करें।बाल दिवस मौके सुबह यहाँ से राज्य व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान'नौ -चालान डे'की शुरूआत करते हुए श्री वड़िंग ने राज्य में सड़क मौतों की औसत उच्च दर पर गहरी चिंता ज़ाहिर करते हुए विभाग को आदेश दिए कि बच्चों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए स्कूली क्षेत्रों के अंदर कम और सुरक्षित गति सीमा को सख़्ती से लागू करने को यकीनी बनाया जाये।उन्होंने कहा कि हादसों से बचने और कीमती जानों को बचाने के मिशन में जीत प्राप्त करने के लिए, आज एक ठोस पहुँच, जिसमें हर किसी की तरफ से एक सक्रिय भागीदार के तौर पर भूमिका निभाई जाती है, की ज़रूरत है।यहाँ बी.एम.सी. चौक में ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए मंत्री ने जहाँ उनको यातायात के नियमों का पालना करने की अपील की ,वहां पहनने के लिए उनको नये हेलमेट भी दिए। इसके साथ ही ट्रैफ़िक नियमों प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बैज भी लगाए गए।श्री वड़िंग ने कहा कि पंजाब सड़क हादसों में रोज़ाना की 10 -12 कीमती जानें गवां रहे है, जो कि गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने बच्चों के लिए सुरक्षित सड़क वातावरण को यकीनी बनाने के लिए अभी कार्यवाही करे तो यह बहुत ही अफ़सोसनाक होगा, जिस की सामुहिक ज़िम्मेदारी हमारी सब की होगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत आपके और मेरे से हमारे घरों से और हमारे स्कूलों से बच्चों को ट्रैफ़िक नियमों बारे जागरूक करने के साथ होती है। उनहोंने कहा कि आज प्रमुख ज़रूरत ट्रैफ़िक नियमों की पालना के लिए आदर पैदा करने की है।

श्री वड़िंग की तरफ से सितम्बर के आखिरी हफ़्ते विभाग का कार्यभार संभालने के बाद फील्ड में आर.टी.एज़ के कामकाज को सुचारू बनाने के इलावा राज्य के ट्रांसपोर्ट संस्थानों पी.आर.टी.सी. और पंजाब रोडवेज़ की कुशलता को ओर बढ़ाने के लिए सक्रियता के साथ कदम उठाए जा रहे है।आज पंजाब भर में 100 स्थानों पर शुरू की गई यह नई पहल लंबे समय तक चलाई जाने वाली सड़क सुरक्षा अभियान का एक हिस्सा है और इसका उद्देश्य मिशन को एक जन आंदोलन बना कर यात्रियों में ज़िम्मेदारी की भावना को उत्साहित करना है। मंत्री ने कहा कि हमारी तरफ से महीनो में दो बार इस पहलकदमी का आयोजन किया जायेगा जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि हम अपने सड़क उपयोग करने विशेष तौर पर हमारे युवाओं में नियमितता और अनुशासन की भावना पैदा करन में पीछे न रह जाऐं।अधिक से अधिक ट्रैफ़िक साक्षरता प्राप्त करने के लिए विभाग की तरफ से लगातार किये जा रहे प्रत्यनों की प्रशंसा करते हुए श्री वड़िंग ने उनको भविष्य में भी इसी जोश और उत्साह के साथ काम को जारी रखने के लिए कहा।पुलिस विभाग, पंजाब यूथ कांग्रेस, नैशनल स्टूडैंट्स यूनियन आफ इंडिया (ऐन.ऐस.यू.आई) पंजाब और महिला कांग्रेस के इलावा सिविल सोसायटी एन एस एस और ग़ैर सरकारी संगठनों के सक्रिय सहयोग के साथ मुसाफिरों में यातायात और सड़क जागरूकता के प्रसार के लिए सक्रिय भागीदारी के लिए राज्य भर में 100 स्थानों पर इस अभियान को एक ही समय आयोजित किया गया। ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चालान जारी करने की बजाय उनको अपनी और सड़क पर सफ़र करने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई। यहाँ पहुँचने से पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री ने राज्य भर के सभी बस स्टैंडों पर सुरक्षा और सैनीटेशन प्रोटोकोल को बढिया बनाने और इसको कायम रखने के लिए विभाग की पखवाड़ा अभियान के हिस्के तौर पर मोगा बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर ज्वाईंट कमिश्नर पुलिस सन्दीप कुमार मलिक, सचिव आर.टी.ए. जालंधर अमित महाजन, ए.डी.सी.पी. ट्रैफ़िक मनजीत कौर, यूथ कांग्रेस के ज़िला प्रधान श्री अंगद दत्ता और अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring , No-Challan Day , Sadak Surakhya Mera Farz , Road Safety , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD