Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

कांग्रेस को झटका देकर कई पदाधिकारी `आप' में हुए शामिल

लुधियाना में कांग्रेस के हलका इंचार्ज व महासचिव रहे अशोक पप्पी पराशर समर्थकों समेत `आप' में शामिल

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harchand Singh Barsat, Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, Jarnail Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Oct 2021

सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका देकर लुधियाना से दिग्गज नेता अशोक पप्पी पराशर अपने समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। पार्टी के चंडीगढ़-पंजाब मामलों के इंचार्ज एवं विधायक जरनैल सिंह, पंजाब के वरिष्ठ एवं नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, वरिष्ठ नेता एवं विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर और महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी मुख्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लुधियाना से कांग्रेस पार्टी के महासचिव समेत कई पदों पर काबिज रहे अशोक पप्पी पराशर समेत उनके सैकड़ों समर्थकों को अधिकारिक तौर पर पर `आप' में शामिल कराया।इस दौरान चंडीगढ़-पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह ने कहा कि अशोक पप्पी पराशर के `आप' में शामिल होने से पार्टी को मजबूती अवश्य मिलेगी, क्योंकि वह राजनीति समेत सामाजिक-धार्मिक व अन्य क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि अशोक पप्पी पराशर लुधियाना में कांग्रेस के हलका इंचार्ज और पंजाब कांग्रेस के महासचिव समेत अन्य पदों पर रह चुके हैं। अशोक पप्पी पराशर के अलावा उनके भाई लुधियाना के पूर्व पार्षद राकेश पराशर भी `आप' में शामिल हुए। इसके अलावा लुधियाना में कांग्रेस के महासचिव हरचरण सिंह रिंपी समेत मुकेश नैय्यर, संदीप शर्मा, दीपक शर्मा, सुरेश पराशर, हरमन देयोल, साजन सलारिया, ऋषभ, दीपक और महेश समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को अधिकारिक तौर पर `आप' में शामिल कराया गया।इस दौरान भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ `आप' में शामिल हुए अशोक पप्पी पराशर ने कहा कि वह `आप' के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री की लोकहित में काम करने की सोच के साथ पंजाब भर में `आप' का झंडा बुलंद करेंगे। इस अवसर पर अशोक पप्पी पराशर ने पंजाब की समूची लीडरशिप का धन्यावाद किया।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harchand Singh Barsat , Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , Jarnail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD