Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

प्राचीन माता कांसा देवी मंदिर के लिए नवनिर्मित सड़क का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

Manish Tewari, Rupnagar, Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नया गांव , 15 Sep 2021

Last updated on: Sep 15, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार और मंदिर कमेटी के सहयोग से नवनिर्मित प्राचीन माता कांसा देवी मंदिर को जाती सड़क का उद्घाटन श्री आनंदपुर साहिब से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा किया गया। जिनके साथ यादवेंद्र सिंह कंग सीनियर वाइस चेयरमैन इन्फोटेक, रविंद्र पाल सिंह पाली चेयरमैन और पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड भी मौजूद रहे।गौरतलब है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ता खराब होने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में सांसद तिवारी द्वारा पंजाब सरकार के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद मंदिर कमेटी के सहयोग से नई सड़क का निर्माण किया गया है।इस अवसर पर उक्त सड़क को लोकार्पित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनका एक मात्र उद्देश्य है और विकास के रास्ते में फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिन्होंने इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें जल्द हल करवाने का भरोसा दिया।इस दौरान अन्य के अलावा, हरमेश मेशी पार्षद कांसल, सुशील कुमार पार्षद, जोगेंद्र गिर नंबरदार, काका राम, पूरन सिंह जंगू, गुरमीत सिंह बैंस, अजय शर्मा, चौधरी अवतार नंबरदार, देवेंद्र शर्मा, फकीर चंद गिर भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Rupnagar , Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD