Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं के अधिकारों को मजबूत किया है : मनीष तिवारी

Manish Tewari, Rupnagar, Ropar, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली/नया गांव , 29 Aug 2021

Last updated on: Aug 29, 2021, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बगैर एक समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से उनके अधिकारों को मजबूत किया है। तिवारी नया गांव स्थित महिला सेवा केंद्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे।सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति दिए हैं। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के दौर में भी महिलाओं के अधिकार मजबूत किए गए और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश भर में कांग्रेस की सरकारों ने महिलाओं के विकास हेतु कार्यक्रम चलाए हैं। जबकि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने महिलाओं को निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत व सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने, निःशुल्क बस यात्रा और विशेष पुलिस हेल्पलाइन सहित शिक्षा क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों से जुड़ी स्कीमों के जरिए सशक्त किया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बगैर एक समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से उनके अधिकारों को मजबूत किया है।वहीं पर, स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद, उन्होंने कहा कि यहां प्राथमिक सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु वह निगम काउंसिल से बात करेंगे। उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि हल्के का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है।ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव परमिंदर कौर ने कहा कि यह महिला सेवा केंद्र महिलाओं के हितों की रक्षा हेतु काम करता है। विशेष तौर पर यहां तैनात वकीलों की टीम समाजिक शोषण से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करती है।बैठक में अन्य के अलावा, कुलविंदर कौर पार्षद, मनजीत सिंह, महेंद्र सिंह, महेंद्र कौर, दीपिका नेगी, केएन पांडे, विमला भंडारी, गणेश, डीके शर्मा, उषा मैडम और चंद्र कांता भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Rupnagar , Ropar , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD