Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एकतरफा प्यार के बारे में उत्कर्ष सक्सेना का नया गाना

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Kya thi dosti, Kanika Mann, Karan Singh Chhabra, Utkarsh Saxena
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Aug 2021

Last updated on: Aug 28, 2021, 00:00 IST

टेलीविजन अभिनेता कनिका मान और करण सिंह छाबड़ा के साथ 'क्या थी दोस्ती' नाम का नया म्यूजिक वीडियो एकतरफा प्यार के बारे में है। उत्कर्ष सक्सेना, एक युवा गायक, जो 'याद आउंगा' और 'कान्हा' के लिए जाने जाते थे,उन्होंने इस नये गाने में अपनी आवाज दी है। यह गीत फ्रेंड-जोन होने की बात करता है और यह बताता है कि कितना दुख होता है जब किसी व्यक्ति को यह एहसास होता है कि जो उसके लिए सब कुछ मायने रखता है वह उसकी भावना का सम्मान नहीं करता है या इसका जवाब नहीं देता है। वीडियो एक कॉलेज के छात्र और उसके एकतरफा प्यार के बारे में है। अपने कॉलेज के दिनों में ऐसा ही अनुभव होने के बारे में करण ने कहा, "कॉलेज में एक लड़की थी जिसे मैं पसंद करता था, लेकिन वह मुझे एक दोस्त के रूप में मानती थी। मैं उसके सभी कार्य इस उम्मीद के साथ करता था कि किसी दिन वह मेरी हो जाएगी, लेकिन मैं गलत था।" उन्होंने आगे कहा, "यही हमने अपने गाने में दिखाने की कोशिश की है। एकतरफा प्यार में उलझने या फ्रेंड-जोन होने के बजाय आगे बढ़ना बेहतर है। यह एक बहुत ही प्रासंगिक अवधारणा है। मुझे पता है कि युवा इस गाने को प्यार करेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने वास्तविक जीवन में कभी किसी को फ्रेंड-जोन किया है, इस पर कनिका ने कहा, "आप जानते हैं, कुछ लोग आपके यह कहने के बाद भी उम्मीदें पालते हैं कि हम अच्छे दोस्त के अलावा कुछ नहीं हो सकते। यहीं से समस्या पैदा होती है।"

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Kya thi dosti , Kanika Mann , Karan Singh Chhabra , Utkarsh Saxena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD