Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रधान बनने के बाद सिद्धू अपने माफिया संबंधी स्टैंड से बदले-हरपाल चीमा

माफिया से नजदीकी सिद्धू के दोहरे चरित्र का प्रमाण-हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Aug 2021

Last updated on: Aug 06, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप ) पंजाब के सीनियर लीडर व नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गिरगिट से भी तेज रंग बदलते  हैं । कैप्टन के बाद अब सिद्धु भी कांग्रेस के उन मंत्रियों और विधायकों को गले लगा रहे हैं जिन पर पंजाब की जनता माफिया राज चलाने का आरोप लगा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही पंजाब को लूटने वाले मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक हरपाल सिंह चीमा ने नवजोत सिंह सिद्धू पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सिद्धू दोहरे चरित्र के मालिक हैं, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले वह जिन रेत, शराब, परिवहन और जमीन  माफिया को खत्म करने को लेकर अपनी ही सरकार से खिलाफ बगावत कर रहे  थे, आज उन्हीं लोगों के घर जाकर उन्हें गले लगा रहे हैं। 

चीमा ने कहा कि लगता है जो हिस्सा पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब को लूटने वाले माफिया से मिल रहा था अब नवजोत सिद्धू की जेब को गरम कर रहा है। यही कारण है कि आज वह माफिया के खिलाफ कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।नेता विपक्ष ने कहा कि पंजाब में बादल द्वारा स्थापित माफिया राज को अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का संरक्षण है और अब नवजोत सिद्धू ने भी अवैध शराब, रेत और भू-माफिया आकाओं से हाथ मिला लिया है। चीमा ने कहा कि 1992 से पंजाब पर शासन करने वाली सरकारों ने माफिया राज बनाया है। जिसके परिणामस्वरूप आज पंजाब 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है।उन्होंने आगे कहा कि माझा क्षेत्र में नकली शराब से मरने वालों को न्याय दिलाने का दावा करने वाले सिद्धू आज शराब माफिया की गोद में जाकर बैठ गए हैं। अपनी इस हरकत से पंजाब की जनता और शराब कांड में मरने वाले पीडि़तों के परिवार उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। विधायक चीमा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद शराब, जमीन, रेत, परिवहन और केबल माफिया में शामिल मंत्रियों, विधायकों और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा

 

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD