Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर को दी 448 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Ahmedabad Urban Development Authority, AUDA, Ahmedabad Municipal Corporation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 11 Jul 2021

Last updated on: Jul 11, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 448 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। शाह ने अहमदाबाद के बोपल में 4 करोड़ रुपये की लागत से बने सिविक सेंटर और 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित वाचनालय के साथ ही बेजलपुर में कम्युनिटी हॉल व पार्टी प्लॉट का उद्घाटन किया। उन्होंने अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण, अहमदाबाद नगरपालिका और पश्चिम रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया, जिसमें 17 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, चांदलोडिया रेलवे स्टेशन पर 4.05 करोड़ रुपये के विकास कार्य एवं आमली रोड स्टेशन पर 2.35 करोड़ रुपये, खोडियार स्टेशन पर 1.72 करोड़ रुपये व कलोल स्टेशन पर 3.75 करोड़ रुपये की यात्री सुविधाओं का लोकार्पण शामिल है।गृहमंत्री ने दो जल वितरण योजनाओं का शिलान्यास भी किया, जिसमें पहली 98 करोड़ रुपये की घुमा टी.पी. योजना, जिसका क्षेत्र के लगभग 35 हजार लोगों को लाभ मिलेगा और दूसरी 267 करोड़ रुपये की तेलव हेडवर्क्‍स जलपूर्ति परियोजना, जिससे सरदार पटेल रिंग रोड के आसपास के लगभग 45 गांव लाभांवित होंगे। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने साणंद, बावला लगभग 43 करोड़ रुपये के कुल 1220 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Ahmedabad Urban Development Authority , AUDA , Ahmedabad Municipal Corporation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD