Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ली लोनिवि की विभागीय समीक्षा बैठक

Satpal Maharaj, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (हरप्रीत सिंह)

देहरादून (उत्तराखण्ड) , 09 Jul 2021

Last updated on: Jul 09, 2021, 00:00 IST

माननीय कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में युमना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। माननीय मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क सीमा संगठन इत्यादि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सड़क निर्माण से सम्बन्धित किये गये कार्यों, किये जा रहे निर्माण कार्यों तथा आगामी प्रस्तावित कार्यों, लोक निर्माण विभाग द्वारा व्यय किये गए बजट और आगामी प्रस्तावित बजट और आगामी प्रस्तावित बजट खर्च इत्यादि पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए केन्द्रीय मद राज्य मद तथा बाह्य सहायतित योजनाओं  के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मा0 मंत्री ने चारधाम ऑलवेदर रोड, भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत किये गये कार्यों, राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्तर्गत निर्माण कार्यों, प्रस्तावित प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों रिंग रोड, बाईपास रोड, मोटर मार्ग इत्यादि की प्रगति की जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों को सभी परियोजनाओं के कार्यों की गुणवत्ता को बरकरार रखते हएु प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, सुधारीकरण, डामरीकरण और सुरक्षात्मक इत्यादि सभी कार्यों को निर्धारित समय से पूरा करें। मा0 मंत्री ने निर्देश दिये कि जिन परियोजनाओं के कार्य अभी अधूरे हैं उनको तेजी से पूरा करें और जिसमें निविदा इत्यादि की प्रक्रिया पूरी की जानी हैं उनको भी समय से पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सड़क निर्माण के दौरान जिन कार्यों में वन विभाग की क्लीयरेंस मिल गयी हो उसके पश्चात सभी औपचारिकताएं एक ही चरण में पूरी करें, जिससे सड़क निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलम्ब ना हो। कहा कि शहरों में रिंग रोड और बाईपास रोड़ के निर्माण के दौरान वहां पर भविष्य में आबादी के अनुरूप निर्माण कार्य करें। मा, मंत्री ने निर्देश दिये कि चारधाम रूट पर मुख्य स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए साफ-सुथरी शौचालय, पर्यटकों द्वारा थोड़े समय स्टे करने की स्थिति में बच्चों हेतु छोटे-छोटे क्रीड़ा स्थल विकरित करें। 

उन्होंने मुख्य सड़क मार्गों पर बीच-बीच में आवश्यकतानुसार आकर्षक और स्पष्ट नजर आने वाले साइनेज लगाने के निर्देश देते हुए कि साइनेज यदि पेड़-पत्तों और झाडिय़ों से ढक गये हों तो वहां पर उनकी लॉपिंग करवायें। साथ ही विभिन्न स्थानों के दूरी संकेतकों में सही दूरी दर्शायें और स्थानों की सही लोकेशन और कनैक्टिविटी स्पष्ट रूप से अंकित करायें।  इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रत्येक रूट पर सभी सड़के गड्डामुक्त बनाने को कहा। माननीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य के विभिन्न स्थानों पर जितने भी मुआवजे के प्रकरण लम्बित है उनका शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने चारधाम रूट और पहाड़ के मुख्य सड़क मार्गों पर आवश्यकतानुसार सुरक्षा दीवार निर्मित करने, जहां पर सड़क और नालियों में कूड़ा अथवा घास उग आई हो उनको हटाने के निर्देश दिये ताकि बरसात के दौरान बरसाती पानी की सुगम निकासी भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सुगम यातायात हेतु संकरे मोड़ व सड़क स्थलों को चैड़ा करने और विभिन्न निर्माणकारी एजेंसियों के मध्य कामकाज और गुणवत्ता की एकरूपता बनाये रखने के निर्देश दिये। मा0 मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जो अधिकारी बजट को तय समय में उचित गुणवत्तापूर्ण कार्यों में व्यय नहीं कर पायेगे उनको प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। गी। इसके अतिरिक्त उन्होनें सभी कार्यदायी एजेंसियों और विभागीय अधिकारियों को बेहतर सामंजस्य से सड़क निर्माण से सम्बन्धित कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार विश्व की सबसे अद्यतन तकनीक का उपयोग करते हुए विकास कार्यों को पूरा करना चाहती है तथा विकास कार्यों में बजट की कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान प्र्रमुख सचिव आर.के सुधांशु ने मा0 मंत्री को विश्वास दिलाया कि सभी विभागीय अधिकारी मा0मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों और मार्गदर्शन के अुनरूप विकास कार्यों को अंजाम देंगे। उन्होंने कहा कि मा मंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न निर्माण कार्यों को तेजी से और बेहतर गुणवत्ता से पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान बैठक में प्रभारी सचिव विजय यादव, प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग हरिओम शर्मा, मुख्य अभियंता अयाज अहमद, आशोक कुमार व प्रमोद कुमार, एमडी ब्रिडकुल त्रिलोक सिंह नेगी, वित्त नियंत्रक डी.सी लोहानी, अनुसचिव श्री पुनेठा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे। 

 

Tags: Satpal Maharaj , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , BJP Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD