Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांट कर राजनीति करना कांग्रेस पार्टी का इतिहास : हरपाल सिंह चीमा

पवित्र-अपवित्र सीटों के मामले पर आम आदमी पार्टी ने फूंके कैप्टन और बिट्टू के पुतले

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Saravjit Kaur Manuke
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 17 Jun 2021

Last updated on: Jun 17, 2021, 00:00 IST

पंजाब की पवित्र धरती की कुछ विधान सभा सीटों को कांग्रेस पार्टी की ओर से पवित्र-अपवित्र करार देने और दलित समाज के प्रति नफऱत पैदा करने के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने लुधियाना में ज़बरदस्त रोष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और लोक सभा मैंबर रवनीत सिंह बिट्टू के पुतले फूंके। धरने में पहुंचे ‘आप’ के सीनियर नेता और पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके, प्रो. बलजिंदर कौर व जगतार सिंह हिस्सोवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि वह समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांट कर राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कांग्रेसी नेताओं की ओर से पंजाब की कुछ विधान सभा सीटों को पवित्र और अपवित्र कहने का आम आदमी पार्टी सख़्त शब्दों में निंदा करती है, क्योंकि हमारे लिए तो सभी पंजाब समेत पूरा देश ही पवित्र है। इस मौके बीबी सरबजीत कौर माणूंके और एस. सी. विंग के प्रदेश उप प्रधान जीवन सिंह संगोवाल ने दलित बच्चों की स्कॉलरशिप मामले को लेकर लुधियाना में मृत्यु व्रत शुरू किया।

‘आप’ नेताओं ने कहा कि गुरू साहिबानों ने जात-पात और धर्मों से ऊपर उठ कर ‘मानस की जात सबै एक पहिचानबो’ अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे का पाठ पढ़ाया है। परन्तु कांग्रेस पार्टी के नेताओं की पंथ गुरू साहिबान द्वारा दिए संदेश और दिखाऐ मार्ग से बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी, जो आज सिक्ख पंथ की हितैषी बन रही है ने ही श्री दरबार साहिब (हरिमंदिर साहिब) पर हमला करवा कर सिक्खों के हृदय को ठेस पहुंचाई थी। वास्तव में अकाली दल बादल और भाजपा की तरह ही कांग्रेस पार्टी भी धर्म की राजनीति करके वोट बटोरने की नीति पर कार्य करती रही है।हरपाल सिंह चीमा ने कहा कैप्टन अमरिंदर सिंह अब दलितों के मसीहा बनने का झूठा नाटक करते हैं, जबकि अपनी सरकार के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दलितों पर अलग अलग तरह के अत्याचार किये, विद्यार्थियों के वज़ीफ़ा रक़म में घोटाला किया और नौजवानों की नौकरियों का कोटा ही ख़त्म कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता दलितों के प्रति घटिया सोच का प्रगटावा करते हुए विधान सभा सीटों को भी पवित्र और अपवित्र बता रहे हैं। यदि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले में गंभीर होते तो बिट्टू द्वारा दिए बयान की निंदा करते और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते। जिक्रयोग्य है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से दलित वर्ग के विद्यार्थियों की वज़ीफ़ा राशी में किए घोटाले के खिलाफ आप के सीनियर नेता मनविन्दर सिंह ग्यासपुरा की ओर से भूख हड़ताल शुरू की हुई है।   

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Saravjit Kaur Manuke

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD