Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

धर्मशाला व नूरपुर वृत में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की 73 योजनाओं को मिली स्वीकृति : राकेश कुमार प्रजापति

 DC Dharamshala, Himachal Pradesh, Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Jun 2021

Last updated on: Jun 14, 2021, 00:00 IST

जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की जिला स्तरीय समिति की बैठक आज यहां आयोजित की गई। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जल जीवन मिशन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।बैठक में जल शक्ति विभाग जिला कांगड़ा के जल शक्ति वृत धर्मशाला व नूरपुर के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की 73 योजनाओं को जिला सिंचाई प्लान (डिप) के अन्तर्गत 35884.28 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से जिला में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने जिला के सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पेयजल स्रोतों और भंडारण टैंकों की सफाई तथा पानी की टेस्टिंग नियमित रूप से की जानी चाहिए। बैठक में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता  ने जल जीवन मिशन के संबंध में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित अन्य मुद्दों की भी जानकारी दी।इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता रोहित दूबे ने जल शक्ति विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार, जल शक्ति विभाग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Dharamshala , Himachal Pradesh , Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD