Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

कोविड-19 रोगियों के स्वास्थ्य मापदंडों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Government Senior Secondary School Chhota Shimla, Dr. Rajiv Saizal, Satya Kaundal, Amitabh Awasthi, Anil Khachi, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, SARS-CoV-2, Sputnik V, Pfizer, Astra Zeneca,  Remdesivir, Covifor, Dr. Nipun Jindal
Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 17 May 2021

Last updated on: May 17, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर में हो रही वृद्धि पर चिन्ता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग को रोगियों को हर संभव उपचार तथा जीवन रक्षक उपकरण सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रभावी तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए। वे आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला, डा. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक, मण्डी के प्रधानाचार्यों तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि रोगियों की स्थिति पर निरन्तर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कोविड वार्डों में बेहतर रोगी प्रबन्धन तंत्र विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न केवल डाक्टरों व अन्य पैरामेडिकल कर्मियों को कोविड रोगियों के पास नियमित रूप से जाना चाहिए, बल्कि वार्ड सिस्टर और वार्ड वायज को भी रोगियों के स्वास्थ्य मापदंडों की निरन्तर जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि रोगी की स्थिति बिगड़ती है तो यह डाक्टरों के ध्यान में लाया जाना चाहिए ताकि रोगियों का समय पर उचित उपचार किया जा सके।जय राम ठाकुर ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों में आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला, डा. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक, मण्डी में शीघ्र ही 20-20 मीट्रिक टन क्षमता की अतिरिक्त भण्डारण क्षमता सृजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पीएसए संयंत्र स्थापित करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में डा. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 49 वेंटीलेटर कार्यशील हैं और शीघ्र ही 19 अतिरिक्त वेंटीलेटर प्रदान कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेरचैक चिकित्सा महाविद्यालय को 35 अतिरिक्त वेंटीलेटर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केन्द्र से राज्य के लिए पीएम केयर्स से 200 अतिरिक्त वेंटीलेटर प्रदान करने का भी आग्रह किया है।जय राम ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड जांच की रिपोर्ट में हो रही देरी को कम करने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी जांच की रिपोर्ट 36 घंटों के भीतर उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि निजी प्रयोगशालाओं को भी कोरोना परीक्षण के लिए शामिल किया जाना चाहिए, इससे रिपोर्ट समय पर प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड सिस्टरों को कोविड रोगियों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निरन्तर कोविड वार्डों का दौरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड वार्डों की चैबीस घण्टे निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि रोगियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कोविड रोगियों के परिवारों को रोगियों की स्थिति की नियमित तौर पर जानकारी सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आक्सीजन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डी-टाइप आक्सीजन सिलेंडरों की खरीद के अलावा मेकशिफ्ट अस्पतालों के कार्य को पूरा करने में तेजी लाई जाए।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान और जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डा. निपुण जिंदल, विशेष सचिव अरिंदम चैधरी और आबिद हुसैन सादिक, आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डा. रजनीश पठानिया और आईजीएमसी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Government Senior Secondary School Chhota Shimla , Dr. Rajiv Saizal , Satya Kaundal , Amitabh Awasthi , Anil Khachi , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Pfizer , Astra Zeneca , Remdesivir , Covifor , Dr. Nipun Jindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD