Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

साहसिक पर्यटन की गतिविधियों का विस्तार हो : तीरथ सिंह रावत

पर्यटन के लिए एसओपी में स्टेक होल्डर्स से भी सुझाव लिए जाएं : तीरथ सिंह रावत

 Tirath Singh Rawat, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand, Satpal Maharaj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 10 Apr 2021

Last updated on: Apr 10, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को और विस्तार देने की आवश्यकता है। इस तरह का टूरिज्म प्लान तैयार किया जाए कि 12 माह पर्यटन सम्भव हो। प्रदेश के भीतर घरेलू पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाए।इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी काम किये जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चार धाम यात्रा, पर्यटन सीजन और साथ ही कोविड की स्थिति को देखते हुए पूरी तैयारियां की जाएं। हमें पर्यटन  गतिविधियों को संचालित करना है और कोविड की गाईडलाईन का पालन भी करवाना है। इसके लिए पर्यटन से जुड़े सभी लोगों से बातचीत की जाए, उनके सुझाव और सहयोग लिए जाएं।साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह एडवेंचर इवेंट्स आयोजित किए जाएं। होम स्टे के जरिए स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के प्रयास किए जाएं। पर्यटन स्थलों पर पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जाए। चार धाम यात्रा के लिए पुख्ता तैयारियां की जाएं। 

यात्रा मार्ग पर साफ सफाई व जनसुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। टूरिस्ट सेफ्टी मेनेजमेंट सिस्टम पर काम किया जाए।पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि धार्मिक सर्किटों को विकसित करते हुए उनका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। कोविड को देखते हुए पर्यटन के लिए जो भी गाईडलाईन बने, वह पूरी तरह से स्पष्ट होनी चाहिए। जहां तक सम्भव हो, पर्यटन व्यवसायियों के हित भी देखें जाएं।सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर ने बताया कि सुरक्षित, सतत और समावेशी पर्यटन के उद्देश्य के साथ पर्यटन विभाग काम कर रहा है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पृथक से साहसिक पर्यटन विंग स्थापित की गई है। इको टूरिज्म विंग की कार्यवाही भी गतिमान है। ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना प्रारम्भ करते हुए ट्रैकिंग रूट पर होम स्टे को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतराष्ट्रीय स्तर की साहसिक खेल नियमावली बनाई गई है। अभी तक 3107 होम स्टे विभाग में पंजीकृत हैं। कद्दूखाल से सुरकंडा देवी, पुरकुल से मसूरी, घांघरियां से हेमकुण्ड साहिब और पूर्णागिरी रोपवे निर्माणाधीन या प्रस्तावित हैं। इसके अलावा और भी रोपवे पाईप लाईन में हैं।बैठक में सचिव श्री अमित नेगी, श्री शैलेश बगोली, आयुक्त गढ़वाल श्री रविनाथ रमन भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tirath Singh Rawat , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , BJP Uttarakhand , Satpal Maharaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD