Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

गुरुद्वारा मोती बाग साहब को जाने वाले रास्ते पर यादगारी गेट का निर्माण करने की सेवा शुरू

पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 साला प्रकाश पर्व को श्रद्धा व उत्साह से मनाएगीः परनीत कौर

 Parneet Kaur, Preneet Kaur, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 02 Apr 2021

Last updated on: Apr 02, 2021, 00:00 IST

नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर साहब जी के चार सौ साला प्रकाश पर्व को समर्पित यहां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब को जाने वाले रास्ते पर नगर निगम और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से शहर के विभिन्न सिख संगठनों द्वारा बनाए जा रहे यादगारी गेट की सेवा आज बाद दोपहर चौपाई साहिब के पाठ उपरांत अरदास करके आरंभ की गई।कार सेवा वाले बाबा अमरीक सिंह द्वारा करवाई जाने वाली इस सेवा को लेकर आयोजित धार्मिक समारोह में तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार साहब ज्ञानी रघुबीर सिंह, प्रसिद्ध विद्वान और कथा वाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह सहित पटियाला से सांसद महारानी परनीत कौर, पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा, नगर निगम के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू और सीनियर डिप्टी मेयर योगेंद्र योगी ने भी इस श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोकसभा सदस्य परनीत कौर ने बताया कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहब के चार सौ साला प्रकाश पर्व को मनाने के लिए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। सांसद परनीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार हिंद की चादर गुरु साहब के प्रकाश पर्व के शताब्दी कार्यक्रमों  को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाएगी। नगर निगम के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने बताया कि बीबा जय इंदर कौर की विशेष पहल कदमी से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी के चरण छू स्थान गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब वाले क्षेत्र को विकसित करने के लिए 92 लाख रुपए भेजे हैं। 

इसके साथ ही मुख्य रास्ते पर हेरिटेज लाइट, फुटपाथ, 90 फुट चौड़ी सड़क सड़क और बारिश के पानी की निकासी का विशेष प्रबंध भी किया जाएगा। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने बताया कि आयुर्वेदिक चौक से गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहब तक की सड़क पर बिजली की लाइनें और खंबों को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम पावरकाम को 25 लाख रुपए की अदायगी कर चुका है।इस अवसर पर भाई दविंदर सिंह खालसा सुहाने वाले, भाई अमनदीप सिंह, माता विपनप्रीत कौर, हैड ग्रंथी गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब ज्ञानी प्रणाम सिंह, हेड ग्रंथि मोती बाग साहिब ज्ञानी हरविंदर सिंह, पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखदेव सिंह व अवतार सिंह बाबा नछत्तर सिंह काली कंबली वाले, बाबा इंदर सिंह कारसेवा, बाबा हरचरण सिंह नानकसर कुटिया, बाबा श्री चंद स्थान से बाबा कर्मवीर सिंह बेदी, बाबा अजमेर सिंह अंगूठा साहब, ज्ञानी प्रितपाल सिंह कथा वाचक, भाई गुरदीप सिंह काली कंबली के अलावा बड़ी संख्या में संत महापुरुष और सिख संगत इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। यादगारी गेट का निर्माण शुरू करवाने से पूर्व सेवादार श्री गुरु रामदास सेवा सोसायटी के सेवादार कमलजीत सिंह गोना, गुरविंदर सिंह बिट्टू, इंदरप्रीत सिंगरौली, अमृतपाल टीटू, श्री गुरु तेग बहादुर सेवक जत्थे के प्रधान प्रेम सिंह, तरलोक सिंह तोरा, भवन प्रीत सिंह सहित पटियाला शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी। इसके अलावा पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमृत प्रताप सिंह हनी सेखों, शहरी कांग्रेस प्रधान केके मल्होत्रा, रामगढ़िया भलाई बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह सग्गू, हरविंदर सिंह, नरेश दुग्गल, कुलदीप सिंह खालसा, अतुल जोशी, विजय गुप्ता, निखिल बातिश शेरु, हैप्पी वर्मा, गोपाल सिंगला, आरती वर्मा, राजेंद्र शर्मा, हरीश नागपाल गिन्नी, संदीप मल्होत्रा, अनुज खोसला, पूर्व विधायक सुरजीत सिंह कोहली, पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली, पूर्व चेयरमैन इंद्रमोहन सिंह बजाज और पूर्व मेयर अमरिंदर सिंह बजाज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Tags: Parneet Kaur , Preneet Kaur , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD