Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पी.ए.आई.सी. ने माईक्रो फूड प्रोसैसिंग यूनिटों की तरफ से तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्किटिंग के लिए एस.पी.वी. बनाने की दी मंजूरी

पहलकदमी का उद्देश्य राज्य में फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देना

 Joginder Singh Mann, Congress, Punjab Congress,  PAIC, Punjab Agro Industries Corporation, Special Purpose Vehicle, SPV, Prime Minister Formalisation of Micro Food Processing Enterprise Scheme, PMFME
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Mar 2021

Last updated on: Mar 31, 2021, 00:00 IST

राज्य में फूड प्रोसेसिंग सैक्टर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन ने आज माईक्रो फूड प्रोसेसिंग यूनिटों की तरफ से तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्किटिंग के लिए एक स्पैशल पर्पज़ व्हीकल (एसपीवी) बनाने की मंजूरी दे दी है।इस संबंधी फ़ैसला पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान जिनके साथ मैनेजिंग डायरैक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे, की अध्यक्षता अधीन यहाँ निगम के कार्यालय में हुई बोर्ड आफ डायरैकटरज़ की मीटिंग के दौरान लिया गया।मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार फूड प्रोसेसिंग सैक्टर को बढ़ावा देकर राज्य के किसानों की तकदीर बदलने के लिए ठोस यत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि एसपीवी का गठन यूनाती कोआपरेटिव मार्किटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी के वित्तीय सहयोग के साथ किया जायेगा। श्री मान ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग सैक्टर ख़ास कर माईक्रो फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देना है।

चेयरमैन ने कल्पना की कि एस.पी.वी. प्राइम मिनिस्टर फार्मालाईजेशन आफ माईक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राईज़ स्कीम (पी.एम.ऐफ.ऐम.ई.) के लाभार्थियों के लिए एक सांझा ब्रांडिंग, मार्किटिंग और सैंट्रल क्वालिटी कंट्रोल प्लेटफार्म प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन पी.एम.एफ.एम.ई. को लागू करने के लिए राज्य की नोडल एजेंसी है। श्री मान ने कहा कि उत्पाद जैसे अचार, मुरब्बा, गुड़, वडिय़ां, पापड़, खाने के लिए तैयार /पके हुए उत्पाद, वेल्यु एडिड बेकरी उत्पाद और शहद इस योजना के अधीन आते हैं।चेयरमैन ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा एक व्यापक सर्वेक्षण किया गया है जिस अनुसार स्कीम को सही मायनों में लागू करने के लिए ‘एक जि़ला, एक उत्पाद’ को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत अब तक 160 माईक्रो फूड प्रोसेसिंग यूनिट अप्लाई कर चुके हैं जिसके अंतर्गत उनको 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी। श्री मान ने कहा कि क्योंकि राज्य के किसान पहले ही चौराहे पर हैं इसलिए पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन यह यकीनी बनाने के लिए सख़्त यत्न कर रही है कि पंजाब देश के ‘फूड प्रोसेसिंग हब’ के तौर पर उभर कर सामने आए।इस मौके पर अन्यों के अलावा मैनेजिंग डायरैक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़, डायरैक्टर श्री रणजीत सिंह, श्री करमजीत सिंह मिठा, श्रीमती निर्मला देवी और श्री राजीव सहगल मौजूद थे।

 

Tags: Joginder Singh Mann , Congress , Punjab Congress , PAIC , Punjab Agro Industries Corporation , Special Purpose Vehicle , SPV , Prime Minister Formalisation of Micro Food Processing Enterprise Scheme , PMFME

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD