एचपीएसईबी तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
Web Admin
5 Dariya News
शिमला , 27 Mar 2021
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और उन्हें आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों से अवगत कराया।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दुनी चंद, महासचिव नेक राम ठाकुर और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।