Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आप विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां जलाई, कहा कैप्टन और राज्यपाल ने पंजाब के लोगों से पांचवीं बार झूठ बोला

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विधानसभा में आप विधायकों ने किया प्रदर्शन, कहा हम कैप्टन सरकार का झूठ बर्दाशत नहीं कर सकते

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2021

Last updated on: Mar 01, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। आप विधायकों  ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री  पिछले चार साल से पंजाब के लोगों से झूठ बोल रहे हैं। इस बजट सत्र में भी वे अपने पिछले झूठ को ही दोहरा रहे हैं। लोगों के प्रतिनिधि होने के नाते हम उनके झूठों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। राज्यपाल के संबोधन के विरोध के संकेत के रूप में आप विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां जला दीं।मीडिया से बात करते हुएआप के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हर साल कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्यपाल के लिए भाषण लिखवाते हैं और राज्यपाल विधानसभा में उसे पढक़र कैप्टन सरकार के झूठ का प्रचार करते हैं। आम आदमी पार्टी हमेशा से यह कहती आ रही है कि कैप्टन अमरिंदर और पीएम मोदी मिले हुए हैं। आज के राज्यपाल के संबोधन से यह बात स्पष्ट हो गई है। राज्यपाल के अभिभाषण से पंजाब की कृषि से संबंधित बातें हटी दी गई, जिससे साबित होता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यपाल पीएम मोदी की कठपुतली हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने हमेशा पंजाब के लोगों को झूठे वादे कर बेवकूफ बनाने की कोशिश की है। इस बार के राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से भी कैप्टन सरकार लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है। राज्यपाल के अभिभाषण में सिर्फ कैप्टन सरकार के झूठ का बखान किया गया है। हम उनके झूठ को लोगों तक हमेशा पहुंचाते रहेंगे। आम आदमी पार्टी उन लोगों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहेगी जो तरह-तरह के झूठ के माध्यम से लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं। जनता के प्रतिनिधि होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हम उनके झूठ का पर्दाफाश करे। हम कैप्टन को लोगों को और बनाने नहीं देंगे।

 

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD