Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

स्वास्थ्य विभाग में घर-घर रोजगार योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में भर्ती की गई

बलबीर सिंह सिद्धू ने 771 कम्युनटी हैल्थ अफसरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2021

Last updated on: Feb 19, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शुरू की गई घर-घर रोजगार योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए नये भर्ती किये 771 कम्युनिटी हैल्थ अफसरों (सीएचओज़) को नियुक्ति पत्र सौंपे।इस मौके पर जानकारी देते हुये बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से ग्रामीण स्तर पर पहले 1607 तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केंद्र चलाए गए थे जिनकी संख्या अब बढ़ कर 2378 हो जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य भर में स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केंद्र/सब-सैंटर स्थापित करने सम्बन्धी 142प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।स्वास्थ्य विभाग में नये भर्ती हुए स्टाफ को स्वागतम कहते हुये स. सिद्धू ने स्टाफ को अपनी ड्यूटी ईमानदारी के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कम्युनटी हैल्थ अफसर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और इनकी तरफ से लाकडाऊन के दौरान शानदार सेवाएं दी थीं।स्वास्थ्य मंत्री ने तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जा रही सेवाओं के बारे जानकारी देते हुये कहा कि इन केन्द्रों में 27 जरूरी दवाएँ और 6 डायगनोस्टिक टैस्ट/सेवाएं उपलब्ध हैं। 

अब स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केंद्र राज्य के दूरगामी क्षेत्रों में भी चल रहे हैं और इस प्रोग्राम के अंतर्गत ऐसे क्षेत्रों में रहते परिवारों को पहले ही प्राथमिक और मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों का विशेष ध्यान लोगों की हाईपरटैनशन, शुगर, अस्थमा जैसी बीमारियों के लिए जांच करना और मुफ्त दवाएँ मुहैया करवाना हैं। उन्होंने कहा कि जब कम्युनटी हैल्थ अफसर द्वारा मरीज का इलाज किया जाता है तो इससे मरीजों को स्थायी राहत मिलती है और दूसरे दर्जे की स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ भी घटता है।इस मौके पर स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल ने नये कम्युनिटी स्वास्थ्य आधिकारियों का स्वास्थ्य विभाग में स्वागत किया। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब ने कोविड -19 महामारी का प्रबंधन बहुत बढिय़ा ढंग से किया और यह सिर्फ हमारे स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति में डटे कर्मचारियों की नि:स्वार्थ सेवाओं के कारण ही संभव हुआ है।इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री अमित कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के डायरैक्टर डा. जी.बी. सिंह, स्वास्थ्य मंत्री के ओ.एस.डी. डा. बलविन्दर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री के राजनैतिक सलाहकार श्री हरकेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डायरैक्टर डा. अरीत कौर और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। 

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD