Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन

 

अलागिरि बर्खास्त, डीएमके में घमासान के आसार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चेन्नई , 25 Mar 2014

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष मुत्तुवेल्लु करुणानिधि ने मंगलवार को अपने बड़े बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के.अलागिरि को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। अलागिरि की बर्खास्तगी से पार्टी में घमासान मचने की संभावना है। करुणानिधि ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अलागिरि ने लोकसभा चुनाव के इस माहौल में पार्टी की आलोचना कर रहे थे और पार्टी सदस्यों व समर्थकों में गलतफहमी भी पैदा कर रहे थे, इसी कारण उन्हें बर्खास्त किया गया।वहीं, अलागिरि ने दिलेरी दिखाते हुए आईएएनएस से कहा, "बर्खास्तगी का मुझ पर कोई असर नहीं है। 

मैंने अभी तुरंत भोजन किया है और शांतिपूर्वक सोना चाहता हूं। हार मेरी नहीं, उनकी हुई है।"यह पूछे जाने पर कि क्या वह नई पार्टी बनाएंगे, उन्होंने कहा, "फिलहाल मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है। अपने समर्थकों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लूंगा।"24 जनवरी को डीएमके ने अलागिरि (63) को अपने भाई एम.के. स्टालिन (61) का विरोध करने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया था। स्टालिन को पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुना गया था जिसका अलागिरि ने विरोध किया था। दोनों करुणानिधि (89) के बेटे हैं।

करुणानिधि ने कहा कि अलागिरि को निलंबन के बाद अपने व्यवहार के बारे में स्पष्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अलागिरि को बर्खास्त करने का फैसला डीएमके महासचिव के. अनबाझगन के साथ परामर्श करने के बाद लिया गया है।हाल ही में अलागिरि ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राजनीतिक गलियारे में सुगबुगाहट पैदा करने का प्रयास किया था।

 

Tags: m.karunanidhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD