Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

सूफी धर्मगुरुओं ने केंद्रीय मंत्री नकवी से की मुलाकात, वक्फ, हज, दरगाहों से सम्बंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jan 2021

Last updated on: Jan 19, 2021, 00:00 IST

ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीं काउंसिल से जुड़े 20 धर्मगुरुओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात की। मुलाकात में वक्फ, हज, दरगाहों से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा जानकरी दी गई कि, "आज देश भर की सम्मानित दरगाहों के सज्जादानशीन एवं प्रमुख धर्म गुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल से ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के नेतृत्व में मुलाकात हुई और वक्फ, हज, दरगाहों से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई है।""मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के सम्मान के साथ सशक्तिकरण को समर्पित है। बिना किसी भेदभाव के सभी तबकों का सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक विकास सुनिश्चित हुआ है। वहीं कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की वक्फ सम्पत्तियों पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सद्भाव मंडप, आईटीआई, कौशल विकास केंद्र आदि के निर्माण के लिए 100 प्रतिशत फंडिंग कर रही है। ताकि समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक तरक्की में इनका सदुपयोग हो सके।"उन्होंने आगे बताया कि, "ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने मोदी सरकार द्वारा सभी जरूरतमंदों के समावेशी विकास के संकल्प पर भरोसा जताया है।""ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल ने वक्फ सम्पत्तियों के सदुपयोग एवं वक्फ कानूनों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया ताकि दरगाहों एवं वक्फ सम्पत्तियों को गैर-जरुरी विवादों से बाहर लाया जा सके।"ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चैयरमेन सईद नसीरुद्दीन चिश्ती ने आईएएनएस को बताया, "आज की मीटिंग में हर स्टेट से 2 सज्जादानशीन शामिल हुए थे। हमने मीटिंग के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और अपनी मांगो को लेकर एक पत्र भी नकवी जी को सौंपा है।""इस पत्र में कहा गया है कि वक्फ एक्ट में कुछ संशोधन की जरूरत है और जब भी संशोधन करने के लिए कमेटी बने, उसमें दरगाहों के सज्जादानशीन को (नुमाईंदगी) प्रतिनिधित्व रखी जाएं और सज्जादानशीन के अंदर उनकी पोजिशन के बारे में बताया जाए।""इसके अलावा जितने भी स्टेट वक्फ बोर्ड हैं, उनके लिए गाइडलाइंस जारी की जाएं कि जितने भी दरगाह के मुखिया हैं, उनका प्रतिनिधि हर एक वक्फ बोर्ड के अंदर हो। साथ ही हमने हज को लेकर भी चर्चा की।"इससे पहले सोमवार को इस डेलिगेशन की मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी हुई थी। मीटिंग के दौरान सूफी धर्मगुरुओं ने कट्टरपंथी ताकतों पर चर्चा की थी।

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Minority Affairs , All India Sufi Sajjadanashin Council , AISSC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD