Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

पंजाब रोडवेज़ के फलीट में 60 ओर बसें शीघ्र डाली जा रही हैं: अजीत सिंह कोहाड़

'सीटीयू द्वारा छोड़े गये रूटों पर चलाई जाएंगी

अजीत सिंह कोहाड़
अजीत सिंह कोहाड़
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 18 Sep 2012

पंजाब के परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने कहा कि पंजाब रोडवेज़ के मौजूदा फलीट में शीघ्र ही 60 ओर बसें डाली जा रही हैं।यह जानकारी देते हुए कोहाड़ ने आज यहां बताया कि इन बसों की खरीद के लिए 11 करोड़ रूपये की व्यवस्था कर दी गई है और यह बसें उन रूटों पर चलाई जाएंगी जिन रूटों क ो सीटीयू ने सरंडर करके अपनी बसें चलानी बंद कर दी  हैं।सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए की जा रहे प्रयत्नों का जिक्र करते हुए कोहाड़ ने बताया कि सम्बन्धित राज्य सरकार द्वारा पनबस में भी इस वर्ष 350 बसें डालने का पहले ही फैसला किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि  इस समय पंजाब रोडवेज़ और पनबस द्वारा 2000 के करीब बसें चलाई जा रही हैं और राज्य के लोगों को गुणात्मक परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए गत पांच वर्षों के दौरान रोडवेज़ के फलीट में 1285 नई बसें शामिल की गई हैं। इनमें 1058 सामान्य बसें, 67 किलोमीटर स्कीम की बसें, 6 एसी इंटेगरल कोच, 8 सुपर इंटेगरल कोच बसें और 2 वाल्वो बसें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पनबस के फलीट में भी गत वर्ष 210 सामान्य बसें, 25 एचबीएसी और 8 मर्सिडीज़ वैंज़ बसें जोड़ी गई हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को स्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैँ। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या हो तो वह उनके दूरभाष नम्बर 0172-2741506 पर सम्पर्क कर सकता है। 

 

Tags: Ajit Singh Kohar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD