Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने किसानों के हक में की भूख हडताल, केन्द्र सरकार को नए कृषि कानून वापिस लेने की अपील

हर पंजाबी अब जाति, धर्म और कारोबार को पीछे छोडकर किसान आंदोलन में डाल रहा अपना हिस्सा: विजय इंदर सिंगला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 23 Dec 2020

Last updated on: Dec 23, 2020, 00:00 IST

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने विधान सभा क्षेत्र संगरूर में एक दिन की भूख हड़ताल की 7 इस भूख हडताल में इलाके के 200 आढतियों ने भी श्री सिंगला का साथ दिया और किसान यूनियनों की मांगों का समर्थन किया। भूख हड़ताल के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए,श्रीसिंगला ने कहा कि किसानों द्वारा शुरू किया गया यह संघर्ष अब एक सच्चा जन-आंदोलन बन चुका है और अभियान में लोग जाति, धर्म और पेशे को पीछे छोड़ते हुए अपनी भूमिका निभा रहे है। श्री सिंगला ने कहा कि पंजाब मेंआढतियों और किसान के बीच नाखून और मांस जैसा अटूट और अवियोज्य रिश्ता है जो सौ सालों से चल रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस भूख हड़ताल के माध्यम से हम किसान यूनियनों द्वारा की जा रही मांगों का समर्थन करते हैं।शिक्षा मंत्री ने काले कानूनों को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद का शीतकालीन सत्र जल्द बुलाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि काले कानून भारतीय लोकतंत्र के संघीय ढांचे पर हमला हैं। शिक्षा मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार उन मुद्दों पर कानून बनाने की कोशिश कर रही है जो उसके दायरे में नहीं हैं ताकि वह अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा सके।उन्होंने कहा कि हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने तीनों कानूनों को खारिज कर दिया था, लेकिन केंद्र को भी इन कानूनों को रद्द करना चाहिए तांकि लोगों के मन  में कोई भी शंका हो तो उसका निवारण किया जा सके। 

शिक्षा मंत्री ने पंजाब भर के आढतियों पर आयकर विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इन छापों के माध्यम से राज्य के आढतियों को डराना चाहती थी जो इस संघर्ष में अपने किसानों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विभाजनकारी विचारधारा के माध्यम से संघर्ष को जाति और धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रही थी जिसमें वह बुरी तरह से विफल चुकी है और आयकर विभाग के यह छापे केंद्र सरकार की बौखलाहट का नतीजा हैं।सिंगला ने कहा कि भाजपा की वीभत्स चालें अन्य राज्यों में सफल हो सकती है, लेकिन पंजाबी हिंदुभाजपा की साम्प्रदायिक रणनीति समझता है और लोग उसके बहकावे में नहीं आएँगे। सिंगला ने कहा पंजाब के हर समुदाय के लोग इन काले कानूनों का पहले भी विरोध कर रहे थे और आगे भी डटकर विरोध करेंगे।इस मौके पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन रजिंदर राजा, मार्केट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अनिल घीचा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश गाबा, पंजाब स्मॉल इंडस्टरीज कार्पोरेशन के वाइस चेयरमैन महेश कुमार मेशी, डायरेक्टर इनफोटेक पंजाब सतीश कांसल, सीनियर कांग्रेसी नेता अमरजीत सिंह टीटू, जसपाल शर्मा पाली, बलबीर कौर सैनी, विजय गुप्ता, सोमनाथ बांसल मंडी प्रधान संगरूर, बिंदर बांसल, पंजाब कांग्रेस लीगल सैल प्रधान एडवोकेट गुरतेज बांसल, परमिंदर शर्मा समेत कांग्रेसी नेता, आढती एसोसिएशन के प्रतिनिधी व अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Sangrur , Protest , Agitation , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD