Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

‘आप’ के नेतृत्व वाले बाहरी लोग ख़ुद को जनता की आवाज़ के तौर पर पेश करने के लिए उतावले : चरणजीत सिंह चन्नी

सुखबीर बादल और मजीठिया ने पार्टी की 100 साल पुरानी विरासत को कलंकित किया

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Vijay Inder Singla, Sangrur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

संगरूर , 14 Dec 2021

Last updated on: Dec 14, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पंजाब की राजनीति में बाहरी लोगों को खड़ा करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सख़्त आलोचना की, जिनको पंजाब और इसके सांस्कृतिक मूल्यों संबंधी बिल्कुल भी जानकारी नहीं है परन्तु वह अपने आप को राज्य के लोगों की आवाज़ के तौर पर पेश करने के लिए काफ़ी उतावले हैं।‘आप’ की दिल्ली लीडरशिप पर बसतीवादी शक्ति की तरह व्यवहार करने के लिए हमला करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पोस्टरों और फ्लैकसों पर भी पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं की तस्वीरें नहीं इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनके पंजाब को अपने अधीन करने के अपवित्र मंसूबे स्पष्ट हो जाते हैं।भगवंत मान को अप्रत्यक्ष तौर पर निशाने पर लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि चुटकुले सुनाना लोगों की निःस्वार्थ सेवा करने की अपेक्षा बिल्कुल अलग चीज़ है और विकास सिर्फ़ बाहर के लोगों के साथ आटो-रिक्शा में आनंद मान कर नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री आज यहाँ गाँव देह कलां और घाबदां में श्री सीमिंट लिमटिड संगरूर प्रोजैक्ट और मैडीकल कालेज के नींव पत्थर रखने के मौके पर विशाल रैली को संबोधन कर रहे थे।शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से गरीब लोगों को आटा दाल जैसे उपायों के साथ लुभाने के लिए आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एजेंडा गरीबों को मानक शिक्षा और स्वास्थ्य के मौके प्रदान करके समर्थ बनाना है।अकाली दल पर निशाना साधते हुये चन्नी ने कहा कि अकाली दल जैसी 100 साल पुरानी पार्टी को बादलों और बिक्रम सिंह मजीठिया ने नशे, बेअदबियों और भ्रष्ट कार्यवाहियों से कलंकित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अकाली दल तब तक पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता जब तक सुखबीर और मजीठिया पार्टी का हिस्सा हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि सुखबीर बादल ने अपने निजी हितों की खातिर सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग किया है।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के मौजूदा समय को ‘युग परिवर्तन ’ का समय बताया जब वास्तव में सत्ता आम लोगों के हाथों में आ गई है और इस तरह रजवाड़ाशाही के दौर का अंत हो गया है।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Vijay Inder Singla , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD