Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जय राम ठाकुर ने रक्कड़ में फार्मेसी कालेज और डाडा-सिब्बा में अस्पताल भवन के शिलान्यास किए

जसवां-परागपुर में 56 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 17 Nov 2020

Last updated on: Nov 17, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के जसवां-परागपुर विधान सभा क्षेत्र में 56 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किये। उन्होंने 1.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डाडा-सिब्बा स्वास्थ्य संस्थान, दुर्गैण से भौली, सियूल से डुक्की तथा काहनपुर, नगोह, करांत सड़कों के स्तरोन्नयन, गुम्मी और कोटला खड्ड पर पुल निर्माण, जसवां तहसील के अंतर्गत घमरू, बरनैल, बोहला गांवों के लिए पृथक उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना और रिढ़ी कुठेड़ा उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया।जय राम ठाकुर ने डाडा-सिब्बा में संयुक्त कार्यालय भवन का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण 5.24 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने डाडा-सिब्बा में 6.86 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों की क्षमतायुक्त अस्पताल भवन, कोटला बैहड़ में 4.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वेटरेनरी पालिक्लीनिक भवन, रक्कड़ में 19.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फार्मेसी कालेज का भी शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बड़नाली से पौंग डैम और बधाल से धीमान बस्ती वाया बुहाला सड़क, कस्बा कोटला से कुई सड़क, कस्बा कोटला संसारपुर टैरेस के लिए विभिन्न पेयजल योजनाओं, जल जीवन मिशन के अंतर्गत जसवां तहसील में डुक्की कस्बा नंगल बस्सी पत्ती के संवद्ध्र्रन तथा तहसील डाडा-सिब्बा के अंतर्गत लोअर भलवाल में उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के स्त्रोत के विस्तार एवं सुधार कार्य की आधारशिलाएं रखीं।इस अवसर पर कोटला बैहड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी विकट परिस्थिति में देश और प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं जिससे कोरोना संकट में देश बेहतर स्थिति में है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का भी कोरोना संकट में सरकार का सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया। हिमाचल प्रदेश को कोरोना के कुशल प्रबंधन के लिए देश भर में बेहतर आंका गया है और स्वयं प्रधानमंत्री ने प्रदेश की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोरोनाकाल मे केवल राजनीति की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सेवा और समर्पण की भावना से कार्य किया है जिससे प्रदेश के लोगो का विश्वास बढ़ा है और 2022 में भाजपा पुनः सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर, 2020 को प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर छोटे स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश का कई बार दौरा कर चुके हैं और कोरोनाकाल मे देश के पहले बड़े कार्यक्रम अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन में भी वह आए और जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विशेष लगाव से करोड़ों रुपये की सहायता प्रदेश को प्राप्त होने से विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से हैं, जो गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की भूमि को स्वीकृति के मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और देहरा के ग्रीन कवर का पैसा जमा करवा दिया गया है।उन्होंने कोविड फण्ड में 32 लाख रुपये और 68 हजार मास्क देने के लिए क्षेत्र के लोगां की सराहना की।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने जसवां परागपुर के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के लिये निरीक्षण करवा दिया गया है जिसे अगली बैठक तक इसे मंजूर करवाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिये 500 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र से 40623 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय कारों के हिस्से के रूप में अदायगी पर 44540  करोड़ रुपये दिए गये। इसके अलावा 450 करोड़ रुपये 50 वर्षों तक बिना ब्याज और बिना किस्त के सहायता दी गयी। उन्होंने कहा कि धन कोई कमी नही आने दी जाएगी और एक टीम के रूप प्रदेश के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में रिकार्ड समय मे अटल टनल को तैयार किया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है और न ही नीति है जबकि केंद्र सरकार की रिकार्ड उपलब्धियां है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा केंद्रीय विश्वविद्यालय उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसके लड़ाई लड़ी है और इसे स्थापित करने का प्रयास जारी हैं।इससे पहले उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने जसवां-परागपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के लिये मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में जसवां-परागपुर क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जसवां परागपुर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास संभव हुआ है।ग्राम पंचायत जनडोर निवासियों ने 1.55 करोड़ रुपये की लागत से सड़क तथा पुल निर्माण और नारी पंचायत के लोगों ने पंचायत के पुनर्गठन के लिये मुख्यमंत्री को सम्मानित कर आभार प्रकट किया। देहरा भाजपा संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और देहरा उपमंडल तीनों विधान सभा क्षेत्रों में किये विभिन्न विकास कार्यों के लिये आभार प्रकट किया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी, हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चंद धवाला, विधायक अरुण कुमार, पूर्व विधायक नवीन धीमान, वन विकास निगम के निदेशक नरेश चैहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Jaswan Pragpur , Kangra , Anurag Thakur , Bikram Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD