‘आप’ में शामिल हुए प्रसिद्ध समाज सेवी व पूर्व अधिकारी स्वर्ण सिंह सैंपला
Web Admin
5 Dariya News
चंडीगढ़ , 16 Oct 2020
Last updated on: Oct 16, 2020, 00:00 IST
पूर्व आई.आर.एस. अधिकारी और प्रसिद्ध समाज सेवी स्वर्ण सिंह सैंपला आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं।शुक्रवार को पार्टी के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, प्रदेश महासचिव हरचन्द सिंह बरसट, प्रदेश खजांची मैडम नीना मित्तल, डा. चरनजीत सिंह चन्नी (चमकौर साहिब) ने स्वर्ण सिंह सैंपला की रस्मी तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।हरपाल सिंह चीमा ने सैंपला का स्वागत करते कहा कि एक समाज सेवी, इमानदार और तजुर्बेकार सेवा मुक्त अधिकारी के पार्टी में आने से चमकौर साहिब समेत पूरे इलाके को मजबूती मिलेगी।