Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल-13 : हैदराबाद को हरा जीत की पटरी पर लौटी चेन्नई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 13 Oct 2020

Last updated on: Oct 13, 2020, 00:00 IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में तीसरी जीत दर्ज कर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच से पहले चेन्नई को सात मैचों में पांच में हार और दो में जीत मिली थी और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लीग के दूसरे हाफ में उसे लगभग हर मैच में जीत जरूरी है। तीन बार की विजेता ने इसकी शुरुआत हैदराबाद के खिलाफ की। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 167 रन बनाए थे। हैदराबाद के लिए केन विलियम्सन (57 रन, 39 गेंद, 7 चौके) ने अकेले लड़ाई लड़ी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। कर्ण शर्मा ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें आउट कर हैदराबाद की उम्मीदों को तोड़ दिया। हैदराबाद 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 147 रन बना सकी। डेविड वार्नर (9) को सैम कुरैन ने अपनी ही गेंद पर आउट कर चेन्नई को बड़ा विकेट दिला दिया। मनीष पांडे (4) टीम के लिए कुछ अच्छा कर पाते उससे पहले ही ड्वेन ब्रावो की डायरेक्ट थ्रो ने उन्हें रन आउट कर दिया। 27 रनों पर हैदराबाद ने दो विकेट गंवा दिए। वार्नर के जोड़ीदार और तूफानी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (23) विकेट पर थे। उन्हें साथ मिला विलियम्सन का। स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के बाद जडेजा ने चालाकी से बेयरस्टो को बोल्ड किया। दोनों सिर्फ 32 रन ही जोड़ पाए। युवा प्रियम गर्ग (16) को विलियम्सन का साथ देने की जरूरत थी और उन्होंने दिया भी, लेकिन वह कर्ण शर्मा द्वारा बिछाई गई रणनीति में फंस डीप मिडविकेट पर रवींद्र जडेजा को कैच दे बैठे। हैदराबाद को 30 गेंदों पर 67 रनों की जरूरत थी। उम्मीदें विलियम्सन से थीं जो आउट हो गए। राशिद खान ने आते ही बरसना शुरू किया और कर्ण के ओवर की तीन गेंदों पर 11 रन लिए और शाहबाज नदीम ने आखिरी गेंद पर चौका मारा। आखिरी दो ओवरों में हैदराबाद को 27 रनों की जरूरत थी। शार्दूल ठाकुर ने राशिद को आउट कर हैदराबाद की बची खुची उम्मीदें खत्म कर दी। राशिद ने जिस गेंद पर शॉट मारा, उस पर वो हिट विकेट ही हुए और सीमा रेखा पर दीपक चहर के हाथों उन्होंने कैच आउट भी, लेकिन उनका विकेट हिटविकेट में आउट दिया गया। इससे पहले, चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किया और फाफ डु प्लेसिस के साथ कुरैन को बल्लेबाजी के लिए भेजा। डु प्लेसिस तो तीसरे ओवर में गोल्डन डक का शिकार हुए लेकिन कुरैन को टीम ने जिस काम के लिए भेजा था उन्होंने वो काम अच्छे से किया। कुरैन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और दो छक्के की सहायता से 21 गेंदों पर 31 रन बनाए। डु प्लेसिस और कुरैन दोनों के विकेट संदीप शर्मा ने लिए। इसके बाद अंबाती रायडू और शेन वाटसन ने साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 81 रन बनाए। 116 के कुल योग पर खलील एहमद ने रायडू को बोल्ड कर दिया। टीम के स्कोरबोर्ड में चार रन और जुड़ने के बाद वाटसन को टी. नटराजन ने वार्नर के हाथों कैच कराया। धोनी अपनी पुरानी लय में आ रहे थे। दो चौके और हेलीकॉप्टर शॉट से एक शानदार छक्का लगा उन्होंने टीम को राहत दी लेकिन अगली गेंद को अच्छे से कनेक्ट नहीं कर पाए और कवर्स पर विलियम्सन ने उनका कैच पकड़ा। ब्रावो भी गोल्डन डक का शिकार हुए। अंत मे रवींद्र जडेजा ने 10 गेंदों पर 25 रन बना टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया जिसका बचाव करने चेन्नई सफल रही। चेन्नई की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है और वह छह अंकों के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2020 , Dubai , Dubai International Cricket Stadium , Chennai Super Kings , CSK , SunRisers Hyderabad , SRH , Sam Curran , Shane Watson , Ambati Rayudu , Kane Willaimson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD