Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

संगीत मेरे अंदर स्वाभाविक रूप से रचा-बसा है : क्रिस गेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Oct 2020

Last updated on: Oct 08, 2020, 00:00 IST

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल के पास करियर को लेकर एक और विकल्प मौजूद है। वह संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं और एक रैपर के तौर पर उन्होंने जो ट्रैक बनाया है उसे यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गेल ने कहा कि संगीत उनके अंदर स्वाभाविक रूप से है। दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक गेल अपने आप को एक इंटरटेनर कहलाना पसंद करते हैं। यूनिवर्स बॉस ने कहा कि संगीत वो चीज हैं जिसका वो लुत्फ लेते हैं। गेल ने आईएएनएस से कहा, "मैं इसका लुत्फ लेता हूं। मैं संगीत और खेल के वातावरण में ही पला-बढ़ा हूं। यह हमारे जमैका की संस्कृति का बड़ा हिस्सा है और यह हमारे खून में है।" गेल ने हाल ही में ब्रिटिश इंडियन गायक अविना शाह के साथ एक डांस ट्रैक 'ग्रूव' तैयार किया जिसमें वो एक रैपर की भूमिका में हैं। जिसमें वो एक रैपर की भूमिका में हैं। गेल ने कहा, "मैं इस प्रोजेक्ट को करने को लेकर काफी उत्साहित था और ऐसा गाना बनाना चाहता था जिसे हर कोई सुन सके। इसमें अंतर्राष्ट्रीय संगीत है जिसमे जमैका, भारत और ग्रेट ब्रिटेन का भी संगीत मौजूद है।" जमैका में इसका वीडियो शूट करने के बाद वह आईपीएल-13 के लिए सीधे दुबई गए थे। गेल ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के समय का उपयोग अपनी गाने की काबिलियत को निखारने में लगाया। उन्होंने कहा, "मैंने लॉकडाउन के दौरान स्टायलो जी के साथ टू हॉट गाना लांच किया था और अब यह ग्रूव मेरे किसी महिला गायक के साथ पहली पेशकश है। मुझे इसे बनाने में काफी मजा आया और इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी शानदार रही है।" गेल निश्चित तौर पर संगीत को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा, "अलग-अलग श्रेणी में हम निकट भविष्य में कुछ और गाने लांच करेंगे।"

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , Chris Gayle

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD