Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

यमन में सरकारी बलों, हौती समूह के बीच लड़ाई में 28 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सना , 07 Sep 2020

Last updated on: Sep 07, 2020, 00:00 IST

यमन के अल-जौफ प्रांत में देश के सरकारी बलों और हौती समूह के बीच हुई लड़ाई में कम से कम 28 लोग मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि "रविवार रात से शुरू हुआ सशस्त्र टकराव अभी भी सरकारी बलों और हौती समूह के बीच अल-जौफ प्रांत में प्रमुख क्षेत्रों के नियंत्रण को लेकर हो रहा है।"मृतकों में हौती के 18 लड़ाके और सरकार के 10 सैन्यकर्मी शामिल हैं।अधिकारी ने संकेत दिया कि सरकारी बल अल-जौफ के प्रमुख क्षेत्रों से हौती लड़ाकों को निकालने के लिए प्रतिबद्ध थी, लेकिन प्रांत में लड़ाई और ज्यादा बढ़ गई है।उन्होंने कहा, "हौती डटा हुआ है और इस समय तक अल-जौफ में सरकारी बलों को आगे बढ़ने से रोकने में सफल रहा है।"यमन के एक और सैन्य अधिकारी ने पुष्टि की है कि ईरान समर्थित हौती ने जमीन पर मजबूत पकड़ कर ली है और पड़ोसी तेल-समृद्ध प्रांत मारिब में कब्जा कर लिया है।सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के युद्धक विमानों ने हस्तक्षेप किया और अल-जौफ और मारिब दोनों में हौती नियंत्रण वाले क्षेत्रों के खिलाफ हवाई हमले किए।साल 2014 के आखिर से यमन एक गृहयुद्ध में घिर गया है, जब हौती समूह ने देश के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण कर लिया था और राष्ट्रपति अब्द-रब्बुह मंसूर हादी की सऊदी समर्थित सरकार को राजधानी सना से बेदखल कर दिया था।सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हादी की सरकार का समर्थन करने के लिए मार्च 2015 में यमन के संघर्ष में हस्तक्षेप किया था।

 

Tags: Crime News World , Yemen , Sanaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD