Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके

 

फरवरी-2021 में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा भारत, अप्रैल से आईपीएल : सौरव गांगुली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Aug 2020

Last updated on: Aug 22, 2020, 00:00 IST

भारत अगले साल आस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद फरवरी में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा और आईपीएल का 14वां सीजन अप्रैल-2021 से शुरू होगा। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राज्य क्रिकेट संघों को इस बात की जानकारी दी। गांगुली ने गुरुवार को राज्य संघों के अध्यक्ष और सचिवों को संबोधित करते हुए पत्र लिखा और कहा भारत अगले साल से टूर्नामेंट्स की मेजबानी करना शुरू कर देगा जिसमें टी-20 विश्व कप और वनडे विश्व कप-2023 भी शामिल है। इस पत्र की एक प्रति आईएएनएस के पास है। कोविड-19 के कारण बीसीसीआई को आईपीएल-13 की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में करनी पड़ रही है।गंगुली ने इस पत्र में लिखा है, "हम हमारे सभी सदस्यों को यह बताकर काफी खुश हैं कि बीसीसीआई आईपीएल-2020 की मेजबानी यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच कर रही है। आईपीएल आराम से आयोजित हो सके इसके लिए हमने सभी जरूरी कदम उठाए हैं।उन्होंने लिखा, "जहां तक घरेलू क्रिकेट की बात है तो यह हमारे लिए ऑफ सीजन है और बीसीसीआई इस बात को लेकर पूरी कोशिश कर रही है कि जैसे ही स्थिति बेहतर को हम घरेलू क्रिकेट शुरू कर सकें। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में कोविड-19 की स्थिति सुधरेगी और हम सुरक्षित माहौल में घरेलू क्रिकेट शुरू कर सकेंगे।"पूर्व कप्तान ने लिखा, "बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम एफटीपी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना जारी रखेगी। भारत की सीनियर पुरुष टीम इसी साल दिसंबर में आस्ट्रेलिया के साथ सीरीज की शुरुआत करेगी और फिर इंग्लैंड सीरीज के लिए स्वदेश लौटेगी जिसकी शुरुआत अगले साल फरवरी से होगी। इसके बाद अप्रैल-2021 में आईपीएल होगा। सीनियर महिला टीम के टूर पर भी चर्चा की जा रही है और ज्यादा जानकारी जल्दी दी जाएगी।"

 

Tags: Sports News , Paralympic Committee of India , PCI , Gursharan Singh , Paralympic Games , Tokyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD