Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके

 

भारत 2021 पैरालंपिक खेलों में 15 पदक जीतेगा : पीसीआई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Aug 2020

Last updated on: Aug 22, 2020, 00:00 IST

 भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के महासचिव गुरशरण सिंह का मानना है कि टोक्यो में अगले साल होने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और पांच स्वर्ण सहित 15 से अधिक पदक जीतेगा।सिंह ने आईएएनएस से कहा, " अगर हमारे 50 से अधिक पैरा-स्पोर्ट्स एथलीट पैरा एथलेटिक्स, पैरा शूटिंग, पैरा बैडमिंटन और पैरा तीरंदाजी जैसे खेलों में टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहते हैं, तो मुझे हैरानी नहीं होगी। मुझे यकीन है कि हम पांच स्वर्ण सहित कम से कम 15 पदक जीतेंगे।"राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए इस साल आठ पैरा स्पोटर्स एथलीट चुने गए हैं।इसमें 2016 रियो पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हाई जम्पर मरियप्पन थांगावेलू भी शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।पैरालंपिक खिलाड़ी मरियप्पन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अगले साल होने वाले टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।भारतीय पैरा स्पोटर्स एथलीटों का पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन रहा हैं। पैरा एथलीटों ने 2018 एशियाई पैरा खेलों में 15 स्वर्ण सहित 72 पदक जीते थे।पैरा-खेल एथलीटों की तारीफ करते हुए सिंह ने उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।उन्हांने कहा, " हम अच्छे परिणाम दे रहे हैं और यह हमें भविष्य में नई प्रतिभाओं की खोज करने में मदद कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर काम जारी है। हमें पूरे भारत से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अच्छी संख्या में एथलीट आगे आ रहे हैं।"महासचिव ने कहा, " खेल अगले साल हैं और उम्मीद है कि अगर सब कुछ ठीक रहा (कोविड-19 खत्म हो गया या टीका आ गया), तो हम इन खेलों में भारत को फिर से गौरवान्वित करेंगे।"

 

Tags: Sports News , Paralympic Committee of India , PCI , Gursharan Singh , Paralympic Games , Tokyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD