Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नयागाँव से चप्पड़चिड़ी तक करवाई जाएगी साइकिल रैली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Aug 2020

Last updated on: Aug 12, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 महामारी के मद्देनजऱ स्वास्थ्य सम्बन्धी सुरक्षा प्रोटोकोलों की पालना पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री के उप प्रमुख सचिव गुरिन्दर सिंह सोढी ने आगामी 15 अगस्त, 2020 को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस और मिशन फतेह को समर्पित साइकिल रैली में हिस्सा लेने वालों को आज संबोधन करते हुए कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉलज़ की यथावत पालना का संदेश ज़मीनी स्तर पर प्रचारित किए जाने की ज़रूरत है।उप प्रमुख सचिव ने आज स्थानीय सैक्टर 42 की झील में इस साइकिल रैली में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्टें और मास्क बाँटे और उनको सच्चे अर्थों में मिशन फतेह के योद्धओं के तौर पर संबोधन करते हुए कहा कि आज़ादी के आंदोलन के शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धाँजलि यह होगी कि एक सेहतमंद समाज की सृजना करने के लिए अपना पूरा ज़ोर लगा कर भरपूर योगदान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज़रूरी है कि आम लोगों को अपने बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना यकीनी बनाएं, सामाजिक दूरी बनाए रखें, कम-से-कम 20 सेकिंड के लिए सैनेटाईजऱ / साबुन के साथ हाथ धोएं और हाथ मिलाने से गुरेज़ करने के लिए प्रेरित किया जाए।इस मौके पर जुगनी कल्चरल यूथ एंड वैलफेयर क्लॅब एस.ए.एस. नगर के प्रधान दविन्दर सिंह जुगनी और हेरिटेज कल्चरल एंड वैलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह रैली नयागाँव में प्रात:काल 5:00 बजे शुरू होगी और चप्पड़चिड़ी में समाप्त होगी। उन्होंने आगे बताया कि कोविड-19 के मद्देनजऱ सुरक्षा प्रोटोकॉलज़ को ध्यान में रखते हुए थोड़ी संख्या में ही प्रतिभागी इस रैली में हिस्सा लेंगे।इस मौके पर उपस्थित प्रतिभागियों में भगवंत सिंह बेदी, नरेश कुमार शर्मा, बलजीत सिंह फिड्डियां, जसवंत सिंह रंधावा, परमदीप भाबत और भुपिन्दर सिंह झज्ज शामिल थे।

 

Tags: Gurinder Singh Sodhi , Heritage Cultural and Welfare Society , S.A.S. Nagar , Jugni Cultural and Youth Welfare Club

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD