Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्य के विकास के लिए वचनबद्ध पंजाब सरकार : मनीष तिवारी

कोरोना के चलते विपरीत परिस्थितियों व केंद्र से जीएसटी का मुआवजा नहीं मिलने के बावजूद विकास जारी, गांव बडवाली में कम्युनिटी सेंटर का नींव पत्थर रखा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोरिंडा/रूपनगर , 04 Aug 2020

Last updated on: Aug 04, 2020, 00:00 IST

श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार राज्य के विकास के लिए वचनबद्ध है। जो कोरोना काल में आर्थिक स्थिति अनुकूल न होने और केंद्र की ओर राज्यों को जीएसटी का मुआवजा देने में देरी करने के बावजूद जनहित में कार्य जारी रखे हुए है। सांसद तिवारी, केबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ गांव बडवाली में 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कम्युनिटी सेंटर का नींव पत्थर रखने के अवसर पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।इस दौरान सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बीते 4 महीनों में दुनिया में हर गतिविधि थम गई थी। जिसका असर राज्यों व केंद्र की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। इसके अलावा, केंद्र सरकार राज्यों का जीएसटी में मुआवजा रोककर बैठी है। जिन विपरीत हालातों के बावजूद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता पर अटल है। इसके तहत यहां करीब 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कम्युनिटी सेंटर का नींव पत्थर रखा गया है। इसके अलावा, खरड़ व बंगा में भी फलाईओवर बनाने का काम चल रहा है, बल्लोवाल सोंकडी में बीएससी एग्रीकल्चर का कालेज के लिए काम जल्द शुरू हो जाएगा।

वहीं पर, केबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुलासा किया कि ऐसे कुल 6 कम्युनिटी सेंटर बनाए जा रहे हैं। जिनके साथ लोगों को शादी व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए मैरिज पैलेसों व जगहों पर भारी पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। कम्युनिटी सेंटर की 500 व्यक्तियों की क्षमता है। जबकि रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण पर करीब 17 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसका रेलवे ने लगभग 30 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है, बाकी राज्य सरकार कर रही है।इसके बाद सांसद तिवारी व केबिनेट मंत्री चन्नी द्वारा निमार्णाधीन आरयूबी का दौरा भी किया गया। उन्होंने करीब 4 करोड रुपए की लागत से बनाई जा रही मोरिंडा-काइनोर सड़क का उद्घाटन भी किया।इस अवसर पर अन्यों के अलावा, जिला योजना बोर्ड मोहाली के चेयरमैन विजय कुमार टिंकू, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, पूर्व विधायक भाग सिंह, बंत सिंह कलारां प्रधान पंचायत यूनियन, गुरविंदर सिंह ककराली चेयरमैन मार्केट कमेटी मोरिंडा, उप चेयरमैन चरणजीत चन्नी, शुगर मिल मोरिंडा के चेयरमैन खुशहाल सिंह दातारपुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर सिंह सहेड़ी, नगर कौंसिल मोरिंडा के अध्यक्ष बलविंदर सिंह बाजवा, सरपंच केसर सिंह बडवाली, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन बलजीत कौर समाना, ओएसडी अवतार सिंह सिद्धू, पीए जसवीर सिंह, सरपंच हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह एमसी, हरजोत सिंह ढंगराली, हरपाल थम्मन शहरी प्रधान मोरिंडा, हरी पाल पूर्व अध्यक्ष नगर कौंसिल मोरिंडा भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Charanjit Singh Channi , Rupnagar , Ropar , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Chamkaur Sahib , Sri Chamkaur Sahib , Morinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD