Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जि़ला तकनीकी कमेटी द्वारा नये दिशानिर्देशों के अंतर्गत कंटेनटमैंट और माईक्रो कंटेनटमैंट जोनों की निशानदेही की जायेगी : बलबीर सिंह सिद्धू

आईसीएमआर के दिशानिर्देशों को यकीनी बनाने के लिए सरकारी और प्राईवेट लैबाटरियों का क्वालिटी ऑडिट करवाया जायेगा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2020

Last updated on: Jun 16, 2020, 00:00 IST

कोविड -19 मामलों के ज़्यादा फैलाव वाले कंटेनटमैंट ज़ोनों और इन कंटेनटमैंट जोनों में की जाने वाली गतिविधियों को दिखाने के लिए सभी जिलों में ऐसे क्षेत्रों की सीमाओं की सटीक निशानदेही करने के लिए सिविल सर्जनों के नेतृत्व अधीन जि़ला तकनीकी कमेटियों का गठन किया गया है।यहाँ जारी एक प्रैस बयान में इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि विशेष क्षेत्र में बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए ऐसे क्षेत्र जहाँ कोरोनावायरस के 5 या इससे अधिक मामले सामने आए हैं, को माईक्रो -कंटेनमैंट जोन के तौर पर दर्शाने का फ़ैसला किया गया है। कंटेनमैंट और माईक्रो कंटेनमैंट जोनों की निशानदेही का फ़ैसला सिविल सर्जन, जि़ला ऐपीडैमीओलोजिस्ट, प्रशासन के एक नोडल अधिकारी, पीएसएम विभाग के एक नोडल अधिकारी, पी.एस.ऐम विभाग, मैडीकल कॉलेजिज़ के नोडल अधिकारी के सम्मिलन वाली कमेटी द्वारा लिया जायेगा।उन्होंने आगे बताया कि जि़ला तकनीकी कमेटी कंटेनमैंट /माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोनों के तौर पर दर्शाऐ जाने वाले क्षेत्रों सम्बन्धी फ़ैसले के बारे में तुरंत कोविड -19 के लिए गठित राज्य कमेटी जिसमें कार्यकारी डायरैक्टर, एसएचएसआरसी, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएंं और राज्य नोडल अधिकारी शामिल हैं, को सूचित करेगी। उन्होंने बताया कि जि़ला तकनीकी कमेटी सपॉट मैपिंग, सटीक सीमाओं के साथ साथ कंनटेनमैंट जोन में आबादी जिसमें अन्य बीमारियों से पीडि़त लोगों की पहचान करना शामिल है, संबंधी भी दर्शाऐगी।इसके अलावा यह समर्पित कमेटीयाँ क्षेत्र में तैनात की जाने वाली टीमों की संख्या के साथ साथ एक्टिव मामलों की खोज सम्बन्धी योजना भी बनाऐंगी।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड -19 के टैस्ट कर रहे प्राईवेट अस्पतालों, क्लीनिकों और लेबों की जांच को यकीनी बनाने के लिए उनके द्वारा लिए गए नमूनों के विवरण जि़ले के सिविल सर्जन और इसकी एक कॉपी आई.डी.एस.पी. को भेजना लाजि़मी किया गया है। प्राईवेट अस्पतालों / क्लीनिकों / लैबोरेटरियों को आईसीएमआर के प्रोटोकोल के अनुसार नमूने लेने और टैस्ट करने सम्बन्धी सख्त हिदायतें दी गई हैं।स. सिद्धू ने आगे कहा कि सरकारी और प्राईवेट लैबोरेटरियों का नियमित क्वालिटी ऑडिट करवाने का फ़ैसला भी लिया गया है जिसके अंतर्गत सरकारी मैडीकल कॉलेज लैब और प्राईवेट मैडीकल कॉलेज लैब (सी.एम.सी. और डी.एम.सी.) में स्टोर किये 5 पॉजिटिव और 5 नेगेटिव नमूने पी.जी.आई, चंडीगढ़ को भेजे जाएंगे। इसी तरह टेस्टिंग के लिए प्रवानित हर प्राईवेट लैब में स्टोर किये नमूने मासिक आधार पर नज़दीकी सरकारी लैब में भेजे जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भेजे जा रहे नमूनों के नतीजे लैब के साथ सांझे नहीं किये जाएंगे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD