Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दवाओं की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाये: बलबीर सिंह सिद्धू

फूड एंड ड्रग्ज ऐडमिनस्ट्रेशन विभाग की कारगुजारी कि की समीक्षा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2020

Last updated on: Jun 10, 2020, 00:00 IST

फूड एंड ड्रग्ज एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की कारगुजारी और लॉकडाउन के समय के दौरान जरूरी दवाएँ उपलब्ध करवाने में विभाग की भूमिका की समीक्षा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में किसान भवन में राज्य स्तरीय मीटिंग की गई।मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता उपायों की जांच के प्रयास के तौर पर नियमों का उल्लंघन करने वालों जो गैर मानक दवाएँ और अन्य मैडीकल उत्पादों की बिक्री करने में शामिल हैं, के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाजारों में बेची जा रही दवाओं की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाये क्योंकि राज्यभर में नियमों के सही पालन को यकीनी बनाना फूड एंड ड्रग ऐडमिनस्ट्रेशन विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य में जरूरी दवाओं की कमी से बचने के लिए हर प्रकार की दवाओं की उपलब्धता यकीनी बनाने के लिए जरूरी प्रबंध किये जाएँ।फूड एंड ड्रग्ज ऐडमनिस्ट्रेशन कमिश्नर स. काहन सिंह पन्नू ने मीटिंग में जानकारी दी कि एफ.डी.ए. की तरफ से गुणवत्ता जांच के लिए सैनेटाईजरों के 50 नमूने लिए गए हैं और साथ ही भारत सरकार द्वारा निर्धारित कीमतों की अपेक्षा अधिक रेटों और सैनीटाईजर बेचने के लिए जरूरी वस्तुओं बारे एक्ट के अंतर्गत तकरीबन 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं।श्री पन्नू ने बताया कि पहली तिमाही के दौरान जनवरी से मार्च तक 2421 निरीक्षण किये गए, जांच और विश्लेषण के लिए 724 नमूने लिए गए जिनमें से 38 नमूने मानक गुणवत्ता के नहीं पाए गए, ड्रग्ज एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत अलग-अलग उल्लंघनाओं के लिए 10,54,281 रुपए की दवाएँ जब्त की गई, 67 लाइसेंस निरस्त किये गए थे, 2 लाइसेंस रद्द किये गए, नियमों का उल्लंघन के लिए डिफॉल्टरों के विरुद्ध 39 मुकद्मे चलाए गए और अदालत की तरफ से 4 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया।

मंत्री ने दवा रैगूलेटरों को दवाओं की उपलब्धता को यकीनी बनाने और गुणवत्ता को सख्ती के साथ नियमित करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर दवाओं की गुणवता के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई भी ग्राहकों से अधिक पैसे लेता है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ड्रग्ज प्रशासन का प्रारंभिक उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और प्रभावशाली दवाएँ सस्ती कीमतों पर उपलब्ध करवाना है जिससे लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके और मरीजों पर वित्तीय बोझ कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि कैमिस्ट ऐसोसिएशन के साथ विशेष मीटिंग आयोजित की जायेगी जिससे लोगों को मानक गुणवत्ता और सुरक्षित दवाओं की पहुँच सम्बन्धी ढांचा तैयार किया जा सके।स्टेट ड्रग कंट्रोलर कम ज्वाइंट कमिश्नर, एफ एंड डीए श्री प्रदीप सिंह मट्टू ने कहा कि दवाएँ, कॉस्मेटिक, खून और खून सम्बन्धी पदार्थों की गुणवत्ता सम्बन्धी राज्य के हरेक जिले में नियुक्त किये गए ड्रग्ज कंट्रोल अधिकारियों की तरफ से निगरानी रखी जा रही है। ड्रग रैगूलेटर नियमित तौर पर बाजार और सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं से नमूने लेते हैं जिससे गुणवत्ता को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ड्रग्ज ऐडमनिस्ट्रेशन ने जोखिम आधारित रणनीति और मौसम के रूझानों के आधार पर सैंपल लेने के लिए प्रोटोकॉल और पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को निर्धारित किया है।सभी जोनल अथॉरिटी, ड्रग इंस्पेक्टर और खाद्य एवं ड्रग्ज प्रबंधन विभाग के सीनियर अधिकारी भी मीटिंग में मौजूद थे।  

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD