Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

छप्पड़ों की सफ़ाई का काम कल तक हर हाल में शुरू किया जाये- तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा

छप्पड़ों में से पानी निकालने का 70 फीसद काम हो चुका है मुकम्मल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2020

Last updated on: Jun 02, 2020, 00:00 IST

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायतें जारी की हैं कि जिन छप्पड़ों का अभी तक काम शुरू नहीं किया गया उन गाँवों के छप्पड़ों में से पानी निकालने का काम कल तक हर हाल में शुरू किया जाये। मुख्यालय के अधिकारियों और जि़ला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा रिव्यू मीटिंग के दौरान श्री बाजवा ने गंभीर नोटिस लिया कि कुछ स्थानों पर काम अभी तक शुरू नहीं किया गया और कहा कि सभी गाँवों के छप्पड़ों में से पानी और कीचड़ निकालने का लक्ष्य 10 जून तक मुकम्मल किया जाये।मंत्री ने कहा कि आज तक गाँव के छप्पड़ों में से पानी निकालने का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि गाँव में 15207 छप्पड़ हैं और 12230 का पानी निकालने की ज़रूरत है जिसमें से 7000 छप्पड़ों को साफ़ किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि 7420 छप्पड़ों में कीचड़ निकालने की ज़रूरत है जिनमें से 2858 में काम जारी है और 918 में काम मुकम्मल हो गया है।ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने कोविड -19 तालाबन्दी के दौरान 265085 मनरेगा मज़दूरों को छप्पड़ों में से पानी और कीचड़ निकालने का काम मुहैया करवाया है। बाजवा ने आगे कहा कि इस पहलकदमी के साथ पंजाब सरकार ने गरीब लोगों को उनके रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करन के लिए काम और आमदनी मुहैया करवा के बड़ी राहत दी है।

मीटिंग के दौरान श्री बाजवा ने अधिकारियों की तरफ से किये अच्छे कामों की सराहना की और कम या न काम करने वालों की झाड़ भी लगाई। उन्होंने सीनियर अधिकारियों को हिदायत की कि वह गाँव के छप्पड़ों में से पानी और कीचड़ निकालने के चल रहे कामों सम्बन्धी रोज़मर्रा की रिपोर्ट उनको (मंत्री) पेश करें। उन्होंने सीनियर अधिकारियों को हिदायत की कि जो लोग छप्पड़ों की सफ़ाई के लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल रहे हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।मंत्री ने अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि वह यह यकीनी बनाएं कि सभी ज़रूरतमंदों, ख़ास कर महिला प्रमुख परिवारों के सदस्यों और अपंग व्यक्तियों को जॉब कार्ड जारी किये जाएँ। इस पहल के अंतर्गत, ग्राम रोजग़ार सेवकों (जी.आर.एस.) की तरफ से पंचायतों को घर-घर जाकर महिला प्रमुख परिवारों और काम की खोज करने वाले अपंग व्यक्तियों की पहचान करने में सहयोग देंगे। लक्ष्य है कि काम की माँग करने वाले 100 प्रतिशत व्यक्तियों की पहचान, दाखि़ला और उन सभी लोगों के लिए 100 दिनों के काम का प्रबंध करने को यकीनी बनाया जाये।मीटिंग में मौजूद अन्य आदरणियों में श्रीमती सीमा जैन वित्त कमिशनर (ग्रामीण विकास), काहन सिंह पन्नू कमिशनर (मिशन तंदुरुस्त पंजाब), विपुल उज्जवल संयुक्त विकास मंडल कमिशनर, हरदयाल सिंह च_ा डिप्टी डायरैक्टर (ग्रामीण विकास) और एडीसी (डी), डीडीपीओ और बीडीपीओ शामिल

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD