Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कोविड-19 महामारी से लोगों का जीवन बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये लामिसाल कामों की कि प्रशंसा

संसद मैंबर और विधायक द्वारा कोविड-19 के टैस्टों को तेज करने के लिए जालंधर या पास के जिले में लैबोरटी स्थापित करने के लिए मामला पंजाब सरकार के पास उठाया जायेगा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 27 Apr 2020

Last updated on: Apr 27, 2020, 00:00 IST

जालंधर से लोक सभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह और विघायक सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि उन की तरफ से कोरोना वायरस के शकी मरीजों के टैस्टों की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जालंधर या इस के पास के अन्य किसी जिले में टेस्टिंग लैबोरटरी स्थापित करने के लिए मामला पंजाब सरकार के पास उठाया जायेगा।जिला प्रशासकी कंपलैक्स में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए संसद मैंबर और विधायक द्वारा डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में जिले के लोगों को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए किये जा रहे लामिसाल प्रयासों की प्रशंसा की गई। उन्होने कहा कि सारा विश्व कोविड -19 महामारी के विरुद्ध जंग लड रहा है जिस ने मानवीय जीवन  के लिए बडा खतरा  पैदा कर दिया है और जालंधर भी इस से बचा नहीं है। उन्होने कहा कि मुख्य  मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के योग्य नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा जिले को इस महामारी से बचाने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोडी जायेगी।लोक सभा मैंबर और विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के शकी मरीजों के टैस्टों को विश्वसनीय बनाने के लिए बेमिसाल काम किया जा रहा है परन्तु नजदीक कोई टेस्टिंग लैबारटी ना होने के कारण प्रशासन को मुसीबतों का सामना करना पड रहा है। उन्होने कहा कि वह निजी तौर पर मुख्य  मंत्री पंजाब और डॉटरी शिक्षा मंत्री के पास ऐसी लैबोरटी जालंधर या इसके पास के जिले में स्थापित करने की बात उठायेंगे  जिससे कोरोना वायरस के टैस्टों को जल्द से जल्द विश्वनीय बनाया जा सके। उन्होने कहा कि कोरोना वायरस का जल्द से जल्द खत्म  करने के लिए यह बहुत जरूरी है।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर द्वारा संसद मैंबर और विधायक को जिले में कोरोना वायरस की स्थिति और जिला प्रशासन की तरफ से किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार में बताया गया।इस अवसर पर मुख्य  कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सीटी शीना अग्रवाल, अतिरि1त डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल, सिविल सर्जन डा.गुरिन्दर कौर चावला, मैडीकल सुपरडंट डा.हरिन्दर सिंह, ऐपीडीमोलोजिस्ट डा.सोभना और अन्य  भी उपस्थित थे।

 

Tags: Santokh Singh Chaudhary , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD