Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोविड-19 से लड़ने में जम्मू एवं कश्मीर की तैयारी की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2020

Last updated on: Apr 24, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोविड-19 वायरस से लड़ने में जम्मू एवं कश्मीर की तैयारी की समीक्षा की। यह समीक्षा जम्मू -कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) के वरिष्ठ अधिकारियों, सरकारी चिकित्सा संस्थानों एवं महाविद्यालयों के प्रमुखों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई।राज्य मंत्री डॉ. सिंह ने जम्मू-कश्मीर के चिकित्सा से जुड़े लोगों, खासकर, जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों एवं चिकित्सा अधिकारियों की सराहना की जो कोरोना वायरस से प्रभावी तरीके से लड़ने में रोगियों के साथ प्रत्यक्ष संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19 से लड़ने में विश्व के अग्रिम पंक्ति के देशों में एक है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर महामारी से लड़ने में केरल की तरह ही अच्छा साबित हुआ है। डॉ जितेंद्र सिंह ने कोविड-19 से लड़ने में आरोग्य सेतु ऐप के उपयोग पर भी फिर से जोर दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित है और इसी वजह से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अध्यादेश कार्यान्वित किया गया है। मानकीकृत पीपीई किट एवं अन्य उपकरणों की उपलब्धता के संवर्धन के लिए जम्मू-कश्मीर के आग्रह पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश को कोरोना वायरस के लिए पीपीई एवं टेस्टिंग किट की नियमित आपूर्ति होती रहेगी।जम्मू-कश्मीर की तैयारी पर एक प्रस्तुति देते हुए स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लो ने जानकारी दी कि अभी तक प्रदेश में कुल 434पॉजिटिव मामले रहे हैं। इनमें से 57 जम्मू से हैं जबकि 377 कश्मीर से हैं। माननीय मंत्री को सूचित किया गया कि जम्मू एवं कश्मीर प्रति मिलियन आबादी 818 व्यक्तियों की जांच कर रहा है। कश्मीर में लगभग 80 जोन एवं जम्मू में 15 जोन को नियंत्रण जोन घोषित किया गया है। श्री डुल्लो ने कहा कि सभी वर्गों के मामलों से निपटने के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में समर्पित अस्पतालों की स्थापना की गई है। यूटी ने 126 सेवानिवृत्त चिकित्सकों की फिर से नियुक्ति की है और अस्पतालों में डि-कंटामिनेशन टनलों की स्थापना की जा रही है और वॉक इन सैंपल कलेक्शन बूथों का निर्माण किया गया है। सभी अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों को मास्क एवं सेफ्टी किट उपलब्ध कराये गए हैं।डॉ. सिंह को सूचित किया गया कि धार्मिक नेताओं के साथ बैठकें की गई हैं और लोगों से सहयोग करने एवं घरों से नमाज पढ़ने की अपील के वीडियो सर्कुलेट किए जा रहे हैं। अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों एवं लोगों को उनकी प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष दवाएं एवं औषधियां वितरित की जा रही हैं।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD