Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

डीएमके का चुनावी घोषणापत्र जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चेन्नई , 11 Mar 2014

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। डीएमके ने घोषणापत्र में शिक्षा व कृषि ऋण, पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने, तमिलनाडु में दूसरे रॉकेट प्रक्षेपण स्थल का निर्माण करने जैसे वादे किए हैं। डीएमके ने निजी क्षेत्र में आरक्षण, जैविक खेती पर ध्यान देने और तेल एवं गैस के मूल्य तय करने की नीतियों में बदलाव को भी घोषणापत्र में शामिल किया है। पार्टी प्रमुख एम.करुणानिधि ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें समाज के सभी वर्गो का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में महिलाओं, बच्चों, किन्नरों, शारीरिक रूप से अक्षम लोगों, छोटे व्यापारियों, बुनकरों, छात्रों, बुजुर्गों, मछुआरों, अल्पसंख्यकों और अन्य लोगों को भी स्थान दिया गया है। करुणानिधि ने कहा कि घोषणापत्र में 40 साल पहले श्रीलंका से भारत द्वारा हासिल किए गए कच्चातिवु द्वीप के पुनरुद्धार करने का मुद्दा भी शामिल किया गया है। डीएमके ने 10 लाख नौकरियों के सृजन का भी वादा किया है। पार्टी के नारे को दोहराते हुए करुणानिधि ने कहा, "हम वह करेंगे, जो हम कहते हैं। हम वह कहेंगे, जो हम करेंगे।" उन्होंने कहा कि घोषणापत्र सौ अध्यायों में विभाजित है। करुणानिधि ने कहा, "हमने केंद्र सरकार का हिस्सा रहने के दौरान डीएमके द्वारा राज्य के लिए शुरू किए गए विभिन्न योजनाओं को भी इसमें स्थान दिया है।"उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लिए संघर्षरत है।

 

Tags: m.karunanidhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD