Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

सलाहकार शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के साथ कृषि परिदृश्य पर चर्चा की

महामारी के मद्देनजर जम्मू-कष्मीर द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 09 Apr 2020

Last updated on: Apr 09, 2020, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार के.के. शर्मा केंद्रीय कृषि मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री (कृषि) और सचिव (डीएसीएंडएफडब्ल्यू) नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से षामिल हुए, जिसमें कोविड-19 से पैदा हुए वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा की गई।विभिन्न राज्यों केकृषि मंत्री, सचिव, कृषि विभाग भी अपने-अपने राज्यों के वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।प्रमुख सचिव कृषि नवीन चौधरी, निदेशक कृषि और बागवानी जम्मू और कश्मीर ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।कृषि कार्यों, कृषि विपणन और मंडी संचालन, खरीद, कृषि और बागवानी उत्पाद के इनपुट के प्रावधान से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया कि कृषि कार्यों को जारी रखना सरकार की प्राथमिकता है और तदनुसार समय-समय पर आवश्यक सलाह जारी की गई हैं। विशेष रूप से बाजार और मंडियों में कृषि कार्यों से गुजरने के दौरान सामाजिक दूरी की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।सुचारू कृषि कार्यों के लिए सरकार द्वारा दी गई छूट का विवरण भी दोहराया गया। किसानों के पक्ष में सरकार द्वारा किए गए विभिन्न राहत उपायों से भी सूचित कराया गया। इसमें प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राहत पैकेज, फसल ऋणों के पुनर्भुगतान में छूट, चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिए मंजूरी, किसानों से प्रत्यक्ष खरीद की सुविधा के लिए सलाह आदि शामिल हैं।सलाहकार शर्मा ने जम्मू-कष्मीर सरकार द्वारा कृषि/बागवानी में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देते हुए ग्रामीण स्तर पर भी अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने किसानों और ग्रामीण आबादी को मास्क के वितरण के बारे में बताया।सलाहकार ने जोर दिया कि हमारा विशाल ग्रामीण आबादी वाला एक बड़ा देश है और हमें खेती की गतिविधियों को करते हुए मास्क के उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कठिन समय में भी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पास बीज, उर्वरक आदि की कोई कमी नहीं है।यह भी बताया गया कि जम्मू-कष्मीर ने पहले ही कृषि आदानों और इसकी मशीनरी के मुफ्त आवागमन के लिए आवश्यक सलाह जारी कर दी है। सलाहकार ने यह भी बताया कि सब्जियों और खाद्य पदार्थों की कीमतों को विपणन सूचना प्रणाली में भी रखा जा रहा है।

 

Tags: Kewal Krishan Sharma , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD