Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

केंद्र में बने धर्मनिरपेक्ष सरकार : करुणानिधि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चेन्नई , 10 Mar 2014

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) अध्यक्ष मुत्तुवेल्लु करुणानिधि ने सोमवार को 35 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी केंद्र में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार देखना चाहेंगे। करुणानिधि ने पत्रकारों से कहा, "मैं और मेरे नेतृत्व वाली डीएमके केंद्र में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार पसंद करेगी।"उन्होंने कहा कि दो कम्युनिस्ट पार्टियों-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उनकी पार्टी से गठबंधन के लिए संपर्क नहीं किया है। दोनों कम्युनिस्ट पार्टियों ने हाल ही में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के साथ अपना गठबंधन खत्म करने की घोषणा की थी।डीएमके ने मौजूदा लोकसभा सदस्यों में से आठ को इस बार फिर मैदान में उतारा है, जबकि अन्य नए चेहरे हैं।डीएमके ने 40 निर्वाचन क्षेत्रों (तमिलनाडु में 39 और पुडुचेरी में एक) में से पांच सीटें अपने चार सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं।पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में 2जी घोटाले के दागी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री ए. राजा और दयानिधि मारन का नाम बरकरार है। वे क्रमश: नीलगिरि और मध्य चेन्नई निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। करुणानिधि के बड़े बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के. अलागिरि ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है।

 

Tags: m.karunanidhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD