Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस

 

केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने होशियारपुर में जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए राशन वितरित करना शुरू किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Apr 2020

कोरोना वायरस भयंकर महामारी के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देशभर में लाकडाउन किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश कैंथ ने बताया कि कोरोना वायरस के संकट के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। जिसके जरिए अलग-अलग तरीके से आम लोगों को मदद पहुंचाई जाएगी। मंत्री सोमप्रकाश कैंथ ने आज रविवार को अपने सहयोगियों की मदद से हल्का होशियारपुर के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए राशन वितरित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह राशन सामग्री उनकी व उनके सहयोगियों की ओर से बांटी जा रही है व इसमें राज्य सरकार का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते रोजाना कमाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्होंने जरुरतमंद परिवारों को अपना परिवार समझकर राशन वितरित करने का प्रयास शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में वह अपने परिवार (हल्के के लोगाें) के साथ खड़े है। सोमप्रकाश कैंथ ने कोरोना वायरस जैसी भयंकर बिमारी के चलते जरुरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हल्के के राजनीतिक संगठन,धार्मिक संगठन व सामाजिक संगठनों का धन्यावाद किया।सोमप्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से देश के 20 करोड़ किसानों को 2000 रुपये, बुजुर्गों व विधवा स्त्री के लिए 1000 रुपये उनके खाते में डालें जा रहे है।वहीं केंद्र की ओर से देश की करीब 20 करोड़ महिलाओं के खाते में अगले तीन महीने तक 500 रुपये प्रति महीने की मदद दी जाएगी।जिसमें एक माह की पहली किस्त उनके खाते में डाल दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को लोगों के प्रति पूरी तरह से सूचेत रहना चाहिए ताकि जनता की किसी भी  परेशानी को समय रहते पूरा किया जा सके।सोमप्रकाश की ओर से होशियारपुर में पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,दसूहा में पूर्व विधायक मैडम सुखजीत कौर शाही,माहिलपुर में डा दिलवाग राय व मुकेरिया में जंगी लाल महाजन को राशन सामग्री के पैकेज सौंपे गए । मंत्री सोमप्रकाश कैंथ ने लाकडाउन दौरान देश के सभी नागरिकों को अपने घरों में रहने की अपील की है।

 

Tags: Som Parkash , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD