Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में जन भागीदारी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता : सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने गांव अजड़ाम में विकसित भारत संकल्प यात्रा संबंधी आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, Viksit Bharat Sankalap Yatra, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Nov 2023

Last updated on: Nov 30, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि वर्तमान में भारत जिस गति से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, उस हिसाब से 2047 से पहले देश विकसित भारत बन जाएगा। वे आज होशियारपुर जिले के गांव अजड़ाम में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ वैन के पहुंचने पर आयोजित समागम में गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत को एन.आई.सी की ओर से गांव में वैब कास्टिंग के माध्यम दिखाया गया। यहां मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री के अलावा सैंकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने प्रधानमंत्री को सुना। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, बीबी महिंदर कौर जोश, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस. सुरेंद्र लांबा भी मौजूद थे।  

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जिस तरह से लोग इस संकल्प यात्रा से जुड़ रहे हैं, वह भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा (वी.बी.एस.वाई) वर्तमान में होशियारपुर सहित पंजाब के कई जिलों में चल रही है, जिसके अंतर्गत सूचना सामग्री, वाीडियो आदि वाली वैन लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरुक कर रही है, जिसके माध्यम से योग्य लाभार्थियों को उनके दरवाजे तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम योग्य लाभार्थी तक पहुंचे। उन्होंने केंद्र द्वारा प्रत्येक देशवासी को लाभान्वित करने वाली विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कुछ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की महिला लाभार्थियों में से एक ने योजना के अंतर्गत वित्तिय मदद से अपना घर बनाने में सक्षम होने पर खुशी व्यक्त की। 

उन्होंने ड्रोन को उड़ते हुए देख और उत्सुकता से सुना कि ड्रोन कैसे किसानों के कृषि कार्य में कैसे मदद करेगा। भारत सरकार अपनी नई योजना के अंतर्गत कृषि में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का उद्घाटन किया है। यह महिला स्वंय सहायता समूहों (एस.एच.जी) को ड्रोन प्रदान करेगा ताकि वे इस तकनीक का उपयोग आजीविका सहायता के लिए कर सकें। 

उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों के दौरान महिला स्वंय सहायता समूहों को 15,000 ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उपयोग करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह पहल कृषि में प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा। इस मौके पर ए.डी.सी(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली सहित, डी.आई.ओ प्रदीप सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, बी.डी.पी.ओ सुखविंदर सिंह, सरपंच भूपिंदर सिंह पप्पू सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद थे।

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , Viksit Bharat Sankalap Yatra , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD